Skip to main content

PUBG Mobile में महज 1 UC में प्रीमियम स्किन जीतने का मौका, ऐसे उठाएं फायदा



PUBG Mobile में 1-UC Bounty Raid ऑफर चल रहा है, जो पबजी मोबाइल प्लेयर्स को कुछ आकर्षक स्किन जीतने का मौका देता है। जैसा कि इस ऑफर के नाम से पता चलता है, यह प्लेयर को मात्र 1 UC (गेम मुद्रा) खर्च कर स्किन जीतने का मौका देता है। पबजी मोबाइल इंडिया ट्विटर अकाउंट द्वारा यह घोषणा की गई थी, जिसमें यह भी कहा गया था कि यह ऑफर 29 मई को शुरू हुआ था और इसकी अंतिम तारीख 19 जून है। हालांकि, इस ऑफर में स्किन को खरीदना उतना सरल नहीं है, जितना आप सोच रहे हैं। ऐसा नहीं है कि प्लेयर इसमें 1 यूसी लगा कर सीधा स्किन खरीद सकता है, बल्कि इसमें प्रत्येक आइटम के लिए एक ड्रॉ होता है, जिसमें प्लेयर को स्किन जीतने का मौका मिलता है।

PUBG Mobile में 1-यूसी बाउंटी रेड इवेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एक मनचाहे आइटम को चुनना होता है और 1 UC का बाउंटी वाउचर खरीदना होता है। इसके बाद, प्लेयर उस विशेष आइटम के लिए ड्रॉ का हिस्सा बन जाता है। प्रत्येक आइटम के लिए एक निश्चित भागीदारी की आवश्यकता होती है और जब वह आवश्यकता पूरी हो जाती है, तो ड्रॉ किया जाता है और किसी एक प्लेयर को विजेता घोषित किया जाता है।

इसके अलावा बाउंटी वाउचर खरीदने वाले खिलाड़ियों को प्रत्येक वाउचर के लिए 10 बीपी या 2 एजी मिलेगा। और निश्चित रूप से आप ड्रॉ के लिए जितने अधिक वाउचर खरीदेंगे, जीतने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। विजेता की घोषणा बाउंटी विजेता सेक्शन में की जाएगी, जिसके बाद एक नया राउंड शुरू होगा।

आइटम जीतने वाले खिलाड़ी ईवेंट सेक्शन में जा सकते हैं। 19 जून को इवेंट ख़त्म होने के बाद यदि कोई अनकैप्ड प्राइज़ होता है, तो खिलाड़ी को मेल के जरिए से सूचित किया जाएगा। 1-UC Bounty Raid में हथियारों, वाहनों, वस्तुओं और करेक्टर्स की स्किन शामिल हैं। खिलाड़ी इवेंट स्क्रीन पर एक विशेष आइटम जीतने के साथ-साथ ड्रा शुरू होने के लिए शेष प्रतिभागियों की संख्या भी देख सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...