Skip to main content

चीनी ऐप को हटाने वाले Remove china App की ही Google Play Store से हुई छुट्टी, जानिए क्या रही वजह



भारत में चीन के खिलाफ बनें माहौल के बीच एक Remove china ऐप की एंट्री होती है। जिसका काम यूजर्स के मोबाइल से चीनी ऐप की पहचान करके उनकी छुट्टी करना था। साधारण शब्दों में कहें, तो Remove China App चीन में विकसित एप्लीकेशन को डिलीट कर देता था। लेकिन चीनी ऐप की छुट्टी करते हुए अब Remove China App की खुद ही Google Play Store से छुट्टी हो गई है। Google ने कहा कि Remove China App को कंपनी के Deceptive Behaviour Policy के उल्लंघन का दोषी पाया गया। मतलब Google Play Store किसी ऐप को यूजर्स की डिवाइस सेटिंग में बदलाव की इजाजत नहीं देता है। कुल मिलाकर Google play Store पर मौजूद थर्ड पार्टी ऐप को हटाने या फिर डिसेबल या फिर मॉडिफाई करने की मंजूरी नहीं देता है। ऐसा करना कंपनी की वेरिफाई सिक्योरिटी सर्विस के अंतर्गत आता है। हालांकि जिन स्मार्टफोन यूजर्स ने इसे इंस्टॉल कर रखा है, वो इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

Remove China App के भारत में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं। यह ऐप पिछले दिनों भारत में काफी फेमस रहा है। इसे इंडियन फर्म OneTouchLabs ने विकसित किया है। इसे पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। इसके पीछे की वजह चीनी निर्मित ऐप को Google play store से हटाना था। इस ऐप की एंट्री भी ऐसे वक्त में हुई, जिस वक्त पर भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति थी।

ऐसे में इस ऐप को फेमस होने का काफी मौका मिल गया।  बता दें कि हाल ही में TikTok के प्रतिद्वंदी ऐप Mitron को भी Google play Store से हटा दिया गया था। Mitron ऐप पर भी प्राइवेसी पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए यूजर्स के डाटा को लेकर खतरे का अंदेशा जाहिर किया गया था साथ ही ऐप डेवलपर्स की तरफ से प्राइवेट पॉलिसी को अपलोड नहीं किया गया था। इसके बाद ही Google की तरफ से Remove china App के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे स्थगित कर दिया गया।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...