Skip to main content

Samsung यूज़र्स को बड़ा झटका! 1 जून से इन सभी स्मार्टफोन में बंद हो रहा है ये धांसू फीचर



साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग (Samsung) ने हाल ही में अपनी खास सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया है कि उसके S Voice असिस्टेंट को 1 जून से बंद किया जा रहा है, यानी कि कल इसे इस्तेमाल करने का आखिरी दिन है. सैमसंग स्मार्टफोन्स के लिए ये वॉइस असिस्टेंट बिक्सबी (Bixby) के बहुत पहले लॉन्च किया गया है और अब इसकी ऑफिशियली आखिरी तारीख बता दी गई है.

आईए जानें किन फोन पर काम करता है ये फीचर...

सैमसंग ने अपने सपोर्ट पेज पर सैमसंग के कुछ मॉडल की लिस्ट भी जारी की है, जिसपर ये वॉइस असिस्टेंट काम करता है. इसमें सैमसंग का Galaxy A3, Galaxy A5, Galaxy A7, Galaxy A8, Galaxy A9, Galaxy Note FE, Galaxy Note5, Galaxy Note4, Galaxy Note3, Galaxy Note2, Galaxy S7, Galaxy S7 edge, Galaxy S6, Galaxy S6 edge, Galaxy S5, Galaxy S4, Galaxy S3, Gear S, Gear S2, Galaxy Watch, Galaxy Watch Active, Gear S3, Gear Sport शामिल है.

सैमसंग S वॉइस से कॉलिंग के लिए कमांड, रिमाइंडर सेट करने जैसे काम किए जा सकते हैं. साथ ही यह यूज़र को टाइम बताता है और दिए गए कमांड को इंटरनेट पर सर्च भी कर सकता है. हालांकि सैमसंग गैलेक्सी S8 के बाद कंपनी ने अपना पावरफुल वॉइस असिस्टेंट Bixby लॉन्च कर दिया.

पहले भी किए हैं ये ऐलान
इसके अलावा सैमसंग ने पिछले हफ्ते बताया था कि कंपनी के स्मार्ट व्यू ऐप को 5 अक्टूबर, 2020 के बाद इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. कुछ समय पहले सैमसंग डिस्प्ले को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई थी, बताया गया था 2020 के आखिर तक सैमसंग LCD पैनल की  मैनुफैक्चरिंग बंद कर देगी.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...