Skip to main content

अगस्त में लॉन्च होंगे Samsung के दो मुड़ने वाले 5G स्मार्टफोन, पहले से कम होगी कीमत!



साउथ कोरिया (South Korea) की टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग (Samsung) अपना नया मुड़ने वाला स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने के लिए तैयार है. कहा जा रहा है कि कंपनी अगस्त में होने वाले इवेंट में अपने फोन लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत ज़्यादा नहीं होगी. मिली जानकारी के मुताबिक इस साल अगस्त में सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है. इस इवेंट में नोट 20 सीरीज़ (galaxy note 20 series) के साथ गैलेक्सी फोल्ड 2 और गैलेक्सी जेड फ्लिप के 5G (galaxy Z Flip) वेरिएंट को लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. लेकिन किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे गैलेक्सी फोल्ड लाइट (galaxy fold lite) माना जा रहा है, उसके इवेंट में लॉन्च होने की संभावना कम है.

कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत रेगुलर गैलेक्सी फोल्डेबल डिवाइस से आधी कीमत होगी, लेकिन फिलहाल इसे सिर्फ अफवाह बताया जा रहा है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड 2 में 7.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें 6.23 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जाएगा.

सैमसंग अपने नए गैलेक्सी फोल्ड 2 में अल्ट्रा-थिक ग्लास (UTG) का इस्तेमाल कर सकता है, जैसा कि उसने गैलेक्सी Z फ्लिप के लिए किया था. हालांकि, कई लोगों का कहना है कि गैलेक्सी फोल्ड की दूसरी जेनरेशन S-पेन को सपोर्ट करने की संभावना नहीं है.

गैलेक्सी Z फ्लिप के 5G वेरिएंट में पहले मॉडल से फीचर्स के हिसाब से बड़े बदलाव नहीं हो सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग जिस समय अपना फोन लॉन्च करने जा रही है, उसी समय के आसपास हुवावे और माइक्रोसॉफ्ट भी अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. ऐसे में तीनों कंपनियों के फोन एक दूसरे को टक्कर दे सकते हैं.

लॉन्च हो चुके हैं सैमसंग के दो फोल्डेबल फोन
सैमसंग ने अपने ‘गैलेक्सी फोल्ड’ को अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये रखी गई थी. वहीं बात करें दूसरे फोल्डेबल फोन की तो गैलेक्सी Z फ्लिप को भारत में फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था और इस फोन की कीमत 1.10 लाख रुपए रखी गई.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...