Skip to main content

Samsung ने Apple को छोड़ा पीछे, भारतीय वियरेबल बाजार ने दर्ज की 80.6 फीसद की ग्रोथ: IDC



पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में स्मार्टफोन के साथ-साथ वियरेबल बाजार में भी ग्रोथ देखने को मिली है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। रिसर्च एजेंसी IDC (इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वियरलेबल बाजार में साल की पहली तिमाही में साल-दर-साल 80.6 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है। भारत में वियरेबल बाजार में इस ग्रोथ के पीछे मुख्य तौर पर ईयरवियर प्रोडक्स की लोकप्रियता रही है। पहली तिमाही में ईयरवियर कैटेगरी में 289.2 फीसद की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की गई है। ओवरऑल ईयरवियर कैटेगरी में 300.7 फीसद की साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ दर्ज की गई है। भारतीय ईयरवियर मार्केट में अब ट्रू वायरलेस (TWS) की 23.1 फीसद हिस्सेदारी हो गई है। इस कैटेगरी में पिछले कुछ सालों से दबदबा कायम रखने वाले Apple को Samsung ने पीछे छोड़ दिया है।

फिटनेस बैंड की शिपमेंट में दर्ज की गई गिरावट

कोरोनावायरस महामारी की वजह से सप्लाई चेन में आई दिक्कत और लॉकडाउन की वजह से साल की पहली तिमाही में चरणबद्ध गिरावट भी दर्ज की गई है। पिछली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की शिपमेंट में 17.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी-फरवरी में चीन में कोरोनावायरस की वजह से सप्लाई चेन ब्लॉक थी, जिसकी वजह से वियरलेबल डिवाइसेज की शिपमेंट में यह गिरावट देखी गई है। सबसे ज्यादा 33.5 फीसद की क्वार्टर-दर-क्वार्टर (QoQ) गिरावट फिटनेस बैंड कैटेगरी में देखी गई है।

ईयरवियर कैटेगरी में दिखा ग्रोथ

IDC की मार्केट एनालिस्ट, क्लाइंड डिवाइसेज, अनीशा डुम्बरे ने कहा, ईयरवियर कैटेगरी में काफी बड़ा शिफ्ट वायर्ड से वायरलेस डिवाइसेज की तरफ हुआ है। लॉकडाउन की वजह से जहां ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, इसकी वजह से एंटरटेनमेंट कंज्मपशन काफी बढ़ गया, जिसनें वायरलेस डिवाइसेज की ग्रोथ को तेजी पहुंचाई है। ये डिवाइसेज न सिर्फ बाहरी न्वॉइज को रिड्यूस करते हैं, बल्कि यूजर्स को वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान बिना किसी वायर के कनेक्टेड रखते हैं।

फिटनेस बैंड कैटेगरी में Xiaomi का दबदबा

अगर हम वियरलेबल डिवाइसजे में प्रोडक्ट वाइज कैटेगरी पर गौर करें तो रिस्टबैंड्स (फिटनेस बैंड) में साल की पहली तिमाही में 28.0 फीसद की साल-दर-साल गिरावट दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण टॉप ब्रांड्स की सप्लाई चेन में कोरोनावायरस की वजह से आई दिक्कत रही है। सप्लाई चेन ब्रेक होने या संकीर्ण होने की वजह से इस कैटेगरी में गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बावजूद चीनी कंपनी Xiaomi ने 41.9 फीसद मार्केट शेयर के साथ लीड बनाई है। हालांकि, इस कैटेगरी में Xiaomi को भी पिछले साल की आखिरी तिमाही के मुकाबले 39.3 फीसद की वार्षिक गिरावट फेस करना पड़ा है। वहीं, Titan 13.6 फीसद मार्केट शेयर की मदद से दूसरे स्थान पर काबिज हुआ है।

स्मार्टवॉच कैटगरी में दिखी ग्रोथ

वॉचेज की बाज करें तो इस प्रोडक्ट में साल दर साल 43.3 फीसद की ग्रोथ देखने को मिली है। साल की पहली तिमाही में भारत में कुल 209.4 हजार वॉचेज शिप किए गए हैं। Huami Amazfit ने लगातार इस कैटेगरी में लीड बरकरार रखी है। पहली तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 22.4 फीसद रहा है। वहीं, Fossil 17.9 फीसद मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। स्मार्टवॉच की बात करें तो Apple इस कैटेगरी में पहले स्थान पर काबिज है।

Apple से आगे निकला Samsung

ईयरवियर प्रोडक्ट्स की बात करें तो पिछली तिमाही में भारत में करीब 3 मिलियन (30 लाख) ईयरवियर डिवाइसेज शिप किए गए हैं। इसकी वजह से ईयरवियर कैटेगरी में साल-दर-साल ग्रोथ थ्री डिजिट्स में पहुंच गई है। इस कैटेगरी में boAt का मार्केट शेयर 23.9 फीसद रहा है जो कि टॉप पर बरकरार है। इसके बाद Samsung, Infinity और JBL आते हैं। Samsung ने ट्रू वायरलेस स्टीरियो कैटेगरी में Apple को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का भारतीय बाजार में मार्केट शेयर अब 29.8 फीसद हो गया है। नए लॉन्च हुए Galaxy Buds Plus ने Apple AirPods को पीछे छोड़ दिया है। इस कैटेगरी में Apple का मार्केट शेयर अब 15.7 फीसद है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...