Skip to main content

फ्लिपकार्ट की Samsung Days Sale: सस्ते में खरीदें महंगे स्मार्टफोन्स, जानें टॉप 5 डील के बारे में..



फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने प्लैटफॉर्म पर सैमसंग डेज़ सेल (Samsung Days Sale) रखी है. सेल 9 जून से शुरू हुई और इसका आखिरी दिन 12 जून है. इस सेल में सैमसंग भारी डिस्काउंट के साथ अपने फोन कुछ फोन पर कई तरह के ऑफर भी दे रहा है. इस ऑफर में 4,000 रुपये का कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और सैमसंग केयर+ प्लान मे स्पेशल डील है. फोन पर डिस्काउंट के साथ ही कंपनी टैबलेट और वियरेबल पर भी ऑफर दिया जा रहा है...

Samsung Galaxy S20 Series: सैमसंग गैलेक्सी S20 के 8GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 70,499 रुपये है, वहीं फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी Ultra के 12GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 97,999 रुपये है. लेकिन सेल में सैमसंग इन फोन पर HDFC बैंक कार्ड के ज़रिए 4 हज़ार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही ग्राहकों को सैमसंग केयर+ का पैकेज भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है.


ये ऑफर Galaxy S20 Ultra, Galaxy S20 + और Galaxy S20 स्मार्टफोन पर मान्य हैं.

Samsung Galaxy S10 Lite: सैमसंग गैलेक्सी S10 लाइट के 8GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है, लेकिन सेल में 12 महीने के No-Cost EMI के साथ सैमसंग इस फोन पर HDFC बैंक कार्ड के ज़रिए 4 हज़ार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा फोन के 512GB वेरिएंट की खरीद पर 2 हज़ार रुपये की छूट दी जा रही है. इसके अलावा अडिशनल तौर पर ग्राहकों को सैमसंग केयर+ का पैकेज भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है.

Samsung Galaxy Note10 Lite: सैमसंग इस फोन पर 2 हज़ार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है. इसके अलावा ग्राहकों को सैमसंग केयर+ का पैकेज भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है.

Samsung Galaxy A71, Galaxy A51 और Galaxy A31: सैमसंग ने गैलेक्सी A71, गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A31 को इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च किया था. कंपनी इन फोन पर 12 महीने की No-cost EMI ऑफर दे रही है. साथ ही गैलेक्सी A71 खरीदने पर ग्राहकों को 1149 रुपये का सैमसंग केयर+ और गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A31 खरीदने पर 699 रुपये का सैमसंग केयर+पैकेज दिया जा रहा है.

Samsung Galaxy M11 and Galaxy M01:  इन दोनों फोन की खरीद पर कंपनी 499 रुपये का सैमसंग केयर+पैकेज ऑफर दे रही है.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...