Skip to main content

Samsung Galaxy A31 लॉन्च हुआ भारत में



Samsung Galaxy A31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह मार्केट में बीते साल फरवरी में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A30 के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी ने फोन में 6 जीबी रैम और लेटेस्टे एंड्रॉयड 10 भी दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A31 की अन्य खासियतों की बात करें तो यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। मार्केट में गैलेक्सी A31 को तीन रंगों में बेचा जाएगा।
 

Samsung Galaxy A31 price in India, launch offers

Samsung Galaxy A31 को भारतीय मार्केट में 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में बेचा जाएगा। फोन की बिक्री कल से ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक Samsung Galaxy A31 को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, सैमसंग इंडिया स्टोर और कंपनी के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

Samsung ने Samsung Galaxy A31 को सबसे पहले मार्च महीने में लॉन्च किया था। यह Samsung Galaxy A30 के अपग्रेड के तौर पर आया है।
 

Samsung Galaxy A31 specifications

डुअल-सिम Samsung Galaxy A31 Android 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का FHD+ (1080x2400 पिक्सल) इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। Samsung Galaxy A31 में मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। मार्केट में Galaxy A31 का एक मात्र वेरिएंट लाया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 mAh की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। Samsung Galaxy A31 में Samsung Pay और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...