Skip to main content

Samsung Galaxy Z Flip 5G में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम



Samsung Galaxy Z Flip 5G मॉडल बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट होने की खबर सामने आई है। वेबसाइट पर लिस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। इस जानकारी से संकेत मिला है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी केवल 5जी को ही सपोर्ट नहीं करेगा, बल्कि इसमें अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट में सामने आया था कि यह फोन Samsung Galaxy Note 20 के साथ अगस्त में लॉन्च होगा। हालांकि, दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-F707B के साथ लिस्ट है। XDA Developers की हाल ही की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मॉडल नंबर अमेरिकी मार्केट के Samsung Galaxy Z Flip 5G का है। गौर करने वाली बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के एलटीई वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-F700 है।

गीकबेंच की लिस्टिंग में मदरबोर्ड के लिए "Kona" कोडनेम हाइलाइट किया गया है। माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का कोडनेम है। साइट पर इसके अलावा यह जानकारी दी गई है कि फोन में 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 दिया जाएगा। हाल ही कि एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन ब्लैक, कॉपर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 4जी फरवरी में डुअल रियर कैमरा, 3,300 एमएएच बैटरी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप भी 8 जीबी रैम के साथ आया था, हालांकि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस था।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी को लेकर खबर है कि यह 5 अगस्त को Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग इनके साथ नेक्स्ट जनरेशन फोल्ड 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...