Skip to main content

SBI ने ट्वीट कर ग्राहकों को दी बड़ी चेतावनी! अगर फ़ोन में रखा है ये ऐप तो खाली हो सकता है बैंक खाता



इंटरनेट बैंकिंग के जरिए दिन-प्रतिदिन धोधाधड़ी के मामलें बढ़ते जा रहे हैं. इसी के मद्देनजर देश के सबसे बड़े बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है. SBI ने ट्वीट के जरिए लोगों से किसी भी अनाधिकृत मोबाइल ऐप (unverified App) का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है. एसबीआई ने कहा है कि इस तरह के मोबाइल ऐप जालसाजों को आपके डिवाइस पर नियंत्रण रखने के साथ ही आपके कॉन्टैक्ट, पासवर्ड और फाइनैंशल अकाउंट्स तक का ऐक्सेस दिला देते हैं.

SBI का ट्वीट

बैंक ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कुछ मोबाइल ऐप्लिकेशन आपकी संवेदनशील जानकारियों के साथ समझौता कर आपकी व्यक्तिगत जानकारी को उजागर कर सकते हैं. SBI आपको ऐप्स के उपयोग संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बता रहा है. इस कैप्शन के साथ ही एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें ग्राहकों की सुरक्षा हेतु कई टिप्स बताए गए हैं.


SBI ने दिए बचने के टिप्स

>> SBI ने कहा है कि ग्राहकों को हमेशा वेरिफाइड ऐप ही डाउनलोड करने चाहिए.

>> किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले जांच लें कि वह किस कंपनी ने बनाया है और क्या यह वेरिफाइड है या नहीं?

>> किसी भी नए ऐप को परमिशन देते समय सावधान रहें. ध्यान रखें कि जो परमिशन ऐप मांग रहा है क्या वह जरूरी हैं?

>> किसी भी ऐप में डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डीटेल्स सेव न करें.

>> अपने स्मार्टफोन को नियमित रूप से अपडेट करते रहें.

>> मुफ्त के स्क्रीनसेवर से बचें, क्योंकि इस तरह के ऐप में इनबिल्ट रिस्क छिपा हो सकता है.

>> फॉरवर्ड मेसेज में मिलने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...