Skip to main content

Shaadi.com ने हटाया विवादित स्किन कलर सर्च फिल्टर



Shaadi.com एक लोकप्रिय मैट्रिमोनियल वेबसाइट है, जहां पर लोग अपने लिए पर्फेक्ट पार्टनर की तलाश में आते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह वेबसाइट अपने एक विवादित फिल्टर की वजह से आलोचनाओं में घिरी हुई थी। इस फिल्टर का नाम है 'skin colour filter'। नाम से ही समझ आता है कि इस फिल्टर की मदद से वेबसाइट आपके रंग के अनुसार आपके लिए पर्फेक्ट पार्टनर की तलाश करती है। जून में इस फिल्टर के खिलाफ याचिका दायर करते हुए इस हटाए जाने की मांग की गई थी। मामला बढ़ता देख Shaadi.com ने अब इस फिल्टर को हटा दिया है। Gadgets 360 ने भी प्लेटफॉर्म पर जांच करके पुख्ता किया है कि अब इस फिल्टर को वेबसाइट से हटा दिया गया है।

आपको बता दें, Shaadi.com के इस फीचर के खिलाफ याचिका दायर करने की शुरुआत यूएस रहने वाली महिला Hetal Lakhani ने की। लखानी ने Change.org के माध्यम से ऑनलाइन याचिका दायर की और कहा कि  "हम Shaadi.com से मांग करते हैं कि वह अपने प्लेटफॉर्म से स्किन कलर फिल्टर को स्थाई रूप से हटाए, जो कि यूज़र को अपने पसंदीदा स्किन कलर के आधार पर मैच को ढूंढने में सहायता करता है।"

ऑनलाइन याचिका के बारे में बता करते हुए लखानी ने बीबीसी को बताया कि उन्हें इस स्किन फिल्टर की जानकारी एक फेसबुक ग्रुप के यूज़र्स द्वारा पता चली। उन्होंने बताया कि उनकी शादी.कॉम के खिलाफ याचिका को 14 घंटे के अंदर 1,500 सिग्नेचर प्राप्त हुए।

रिपोर्ट में बताया गया कि लखानी ने कहा, "मैं वाकई हैरान थी, क्योंकि आमतौर पर कंपनी पर एक सामाजिक जिम्मेदारी होती है... मैं इसे इस तरह से निपटाना चाहती थी कि जिससे सच में फर्क पैद हो सके।""
 

Shaadi.com का बयान

याचिका के अलावा भी शादी.कॉम को ट्विटर पर लोगों की आलोचनाओं का जमकर सामना करना पड़ा।

फीचर के बारे में कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा, "इस फीचर का असर मैचमेकिंग पर नहीं पड़ता है, हालांकि यह एक "blind spot" था, जिसे अब हटा दिया गया है।"

गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से ही दुनिया-भर में रंगभेद का मुद्दा गर्माया हुआ है। हाल ही में Snapchat ने इस मुद्दे को लेकर आलोचनाओं का सामना किया था, दरअसल स्नैपचैट ने एक Juneteenth filter जोड़ा था। इस फिल्टर को नस्लवादी माना गया और ऐप की खूब आलोचना की गई। हालांकि बाद में कंपनी ने माफी मांगते हुए इस फिल्टर को हटा दिया था।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...