Skip to main content

Sony दे रही है सुनहरा मौका! घर बैठे जीत सकते हैं 38 लाख रुपये, बस करना होगा ये काम



टेक जगत की कई कंपनियां उनके सिस्टम में खामी ढूंढने (bug bounty program) वालों के लिए बग बाउंटी प्रोग्राम पेश करती है. ऐसे प्रोग्राम के तहत इनाम के तौर पर बड़ी राशि दी जाती है. इसी तरह की एक और ऐसे बग बाउंटी प्रोग्राम का पता चला है जहां खामी ढूंढने वाले को पूरे 38 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. दरअसल Sony ने अपने प्ले स्टेशन नेटवर्क (Play Station Network) और Play Station (PS4) गेमिंग कंसोल के लिए एक बग बाउंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है.

इस प्रोग्राम के तहत प्ले-स्टेशन से जुड़े डिवाइसेज या वेबसाइट में किसी खामी का पता लगाने वाले को 100 से 50 हजार डॉलर (करीब 38 लाख रुपये) दिए जाएंगे. ऐसा करने के पीछे कंपनी का मकसद है कि रिसर्चर्स बग के बारे में रिपोर्ट करें ताकि इन्हें हैक होने से पहले ही ठीक किया जा सके.

ZDnet की रिपोर्ट के मुताबिक सोनी का ये बग बाउंटी प्रोग्राम HackerOne द्वारा मैनेज किया जा रहा है. हैकर वन एक प्लैटफॉर्म है जिसके जरिए दुनिया की कई बड़ी कंपनियां जैसे ट्विटर, स्नैपचैट, पेपल अपने प्रॉडक्ट में बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत बग का पता लगाती हैं और उसे ठीक करती हैं. साथ ही इसके लिए रिसर्चर्स को इनाम भी दिया जाता है. इससे पहले सोनी अपने बग बाउंटी प्रोग्राम को प्राइवेट-इनवाइट ऑनली VRP की तरह चलाती थी, और इस साल कंपनी ने इसे पब्लिक कर दिया.


सोनी ने इस बग बाउंटी प्रोग्राम में जिन डिवाइसेज को शामिल किया है उनमें प्ले स्टेशन 4 गेमिंग कंसोल, उसका ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑफिशल PS4 ऐसेसरीज़ के साथ ही प्ले स्टेशन नेटवर्क और उससे जुड़ी वेबसाइट्स शामिल हैं.

बग बाउंटी प्रोग्राम पेश करने वाली 3 बड़ी कंपनियां
सोनी एक ऑफिशियल बग बाउंटी प्रोग्राम लॉन्च करने वाली तीन बड़ी गेमिंग कंपनियों में से आखिरी नंबर पर है.  2016 में निंटेंडो पहली लॉन्च करने वाली कंपनी थी, इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी 2020 में अपने Xbox गेमिंग प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च किया.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...