Skip to main content

Sony PS5 थर्ड पार्टी पर 700 डॉलर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस



Sony (सोनी) ने हाल में एक इवेंट का आयोजन किया था, जहां उसने PS5 के लिए आने वाले गेम्स को दिखाया था। साथ ही कंपनी ने इस इवेंट के आखिर में PS5 हार्डवेयर को शोकेस किया था, जिसका सभी को अब बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। सोनी ने अभी तक PS5 के प्राइस के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं की है, लेकिन एक रिटेलर Play Asia ने PS5 के प्री-ऑर्डर की बात कही है, जिसे $700 में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। भारतीय रुपये में यह कीमत करीब 53,000 रुपये होते हैं।
हालांकि PS5 महंगा होगा, लेकिन इसकी कीमत 50 हजार रुपये से अधिक होगी, ऐसा संभव नहीं दिखता है। इसलिए हमें इसकी एक्चुअल प्राइसिंग के लिए इसके लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। लेकिन आप PS5 के स्टैंडर्ड और डिजिटल वर्जन को आप प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

Sony PS5: Specifications

गेमिंग के दीवानों के लिए पीएस 5 एक नई रफ्तार लेकर आएगा। यहां रफ्तार से हमारा सीधा मतलब स्पीड से है। सोनी के प्रेसिडेंट ने बताया है कि पीएस 5 (PlayStation 5) की स्पीड पीएस 4 से 100 गुना तेज काम करेगा। बता दें कि पीएस 4 सोनी का बाजार में मौजूदा लेटेस्ट गेमिंग प्रोडक्ट है। यह जानकारी कंपनी की ओर से इन्वेस्टर्स को दिए गए डॉक्यूमेंट में दी गई है, जिसे LadBible वेबसाइट द्वारा स्पॉट किया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि Sony PlayStation 5 में revolutionize एक्सपीरियंस मिलेगा। 

सोनी के मुताबिक, नया कंसोल पीएस 4 के मुकाबले 100 गुना तेज होगा। इसका कारण इसमें स्टोरेज के लिए इस्तेमाल होने वाला high-speed SSD है। इस पार्ट की मदद से Sony PlayStation 5 को 5.5 जीबी प्रति सेकेंड की रीडिंग स्पीड मिलती है। जो दबाव पड़ने पर 9 जीबी प्रति सेकेंड तक जा सकती है। वहीं Xbox Series X में कस्टम 1TB NVME SSD इस्तेमाल होता है। लेकिन इसमें 2.4 जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिलती है, जो पीएस 5 के मुकाबले आधी है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...