Skip to main content

Tata Sky ने किया बड़ा ऐलान! 15 जून से बदलेगा चैनलों का पैकेज, ग्राहकों को हर महीने होगी भारी बचत



Tata Sky ग्राहकों का मासिक बिल घटाने के लिए 15 जून से एक अहम कदम उठाने जा रही है. बिल कम करने के लिए कंपनी चैनलों या पैक की संख्‍या कम करेगी. ऐसा करीब 70 लाख सब्‍सक्राबइर के लिए किया जाएगा. कस्टमर्स को डायरेक्‍ट-टू-होम प्‍लेटफॉर्म से जोड़े रखने के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है. Tata Sky ने 350 रुपये या इसके कम के बिल का भुगतान करने वाले ग्राहकों को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है.

पिछले दो महीनों में 15 लाख ग्राहकों ने Tata Sky की सेवाएं लेना बंद कर दिया है. वे अपने सब्‍क्रिप्‍शन को रिन्‍यू नहीं करा सके. क्योंकि ग्राहकों को मानना है कि यह काफी महंगा है. मई में टाटा स्‍काई वेबसाइट या एप पर लॉग-इन करने वाले 50 लाख सब्‍सक्राइबर में से करीब 70 फीसदी चाहते हैं कि उनके मासिक बिल को कम करने के लिए चैनल घटा दिए जाएं.

नया कंटेंट नहीं होने की वजह से घट रही है दर्शकों की दिलचस्‍पी



दर्शकों की दिलचस्‍पी इसलिए भी घट रही है क्‍योंकि चैनलों पर कोई नया कंटेंट या लाइव स्‍पोर्ट्स नहीं हैं. इसके अलावा कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के चलते भी कुछ ग्राहकों की खर्च करने की क्षमता पर असर पड़ा है.

मई में 5 लाख लोगों ने रिचार्ज नहीं कराया: एमडी 
टाटा स्‍काई के एमडी हरित नागपाल ने ईटी को बताया कि मार्च में 10 लाख इनएक्टिव सब्‍सक्राइबर हमारे प्‍लेटफॉर्म से वापस जुड़े थे. हालांकि, अप्रैल में 10 लाख चले गए. फिर मई में 5 लाख लोगों ने रिचार्ज नहीं कराया. उन्होंने कहा कि विश्‍लेषणों से पता चलता है कि ग्राहकों को भुगतान करने में दिक्‍कत आ रही है. इस तरह ग्राहकों को पूरी तरह से गंवाने के बजाय हम कुछ पैक और चैनलों को कम करेंगे. इससे उनका मासिक बिल घट जाएगा. टाटा स्‍काई के 1.80 करोड़ सब्‍सक्राइबर हैं. कंपनी ने पता लगाया है कि उसके 60-70 लाख सब्‍सक्राइबरों को इससे फायदा होगा. वे मासिक बिल में 60-100 रुपये की बचत कर सकेंगे.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...