Skip to main content

Tata Sky ने कोरोना की मार झेल रहे अपने सब्सक्राइबर्स के लिए उठाया यह कदम



Tata Sky ने अपने 70 लाख ग्राहकों को डायरेक्ट-टू-होम (DTH) प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने के लिए चैनल व सब्सक्रिप्शन पैक को बंद कर दिया है। यह नया कदम 15 जून के बाद लागू हो जाएगा, जिसका उद्देश्य उन ग्राहकों की मदद करना है जो भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं और अपना टाटा स्काई भुगतान करने में असफल रहे हैं। टाटा स्काई ने सभी प्रभावित ग्राहकों को 15 दिन का नोटिस भेजा है। आपको बता दें, टाटा स्काई ने देखा है कि उनके 50 लाख सब्सक्राइबर्स में से 70 प्रतिशत लोगों ने पिछले महीने टाटा स्काई वेबसाइट या फिर App पर लॉग-इन किया था, वजह थी या तो वो अपना सब्सक्रिप्शन बंद करना चाहते थे या फिर अपने मासिक बिल को कम करना चाहते थे।

Tata Sky के नए कदम का उद्देश्य ग्राहकों के मासिक बिल को 350 रुपये या फिर उससे कम बनाए रखना है। हालांकि, टाटा स्काई ने उन ग्राहकों के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है, जो अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन पैक को बंद करना चाह रहे थे या फिर बदलना चाह रहे थे। टाटा स्काई के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को दिए अपने बयान में बताया कि यह जानकारी एनालिटिक्स इंज़न द्वारा हासिल की गई है। प्रवक्ता ने अपने ईमेल किए बयान में कहा "हम अपने सब्सक्राइबर्स के पैक व चैनल सिलेक्शन को ऑप्टिमाइज़ करके उनके मासिक बिल को उचित बनाने में मदद करना चाहेंगे।"

इसके अलावा टाटा स्काई ग्राहकों को बंद किए गए चैनल व पैक को दोबारा सब्सक्राइब करने की भी सुविधा प्रदान करेगा, वो भी केवल एक मिस्ड कॉल के जरिए।

Livemint की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टाटा स्काई ने अपने लगभग 15 लाख सब्सक्राइबर्स को खोया है। हालांकि, इस नए कदम को लेकर कहा गया है कि यह उन चुनिंदा सब्सक्राइबर्स को प्रति महीने 60 से 100 रुपये तक की बचत करने में मदद करेगा। लेकिन फिर भी यह साफ नहीं है कि यह कदम ग्राहकों को DTH सब्सक्रिप्शन में बनाए रखने में मदद करेगा भी या नहीं, क्योंकि देश में टेलीविज़न की व्यूवरशिप घटती जा रही है, वजह में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आदि शामिल है।

पिछले हफ्ते टाटा स्काई के मैनेजिंग डायरेक्ट हरित नागपाल ने The Economic Times को बताया कि उनके 10 लाख जा चुके ग्राहक मार्च में वापस प्लेटफॉर्म पर आए थे। लेकिन, जब सरकार ने देश में लॉकडाउन लागू किया, तब 10 लाख यूज़र्स अप्रैल में प्लेटफॉर्म से चले गए और 5 लाख लोगों ने मई में अपना टाटा स्काई रीचार्ज नहीं करवाया था।

मार्च में, टाटा स्काई ने अपने डिएक्टिवेट ग्राहकों को 7 दिन का बैलेंस लोन ऑफर किया था, ताकि वह दोबारा इस प्लेटफॉर्म पर लौट सकें। वहीं, अप्रैल में कंपनी ने Citibank के साथ टाइअप करके वार्षिक रीचार्ज पर 2 महीने की मुफ्त सुविधा प्रदान की थी।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...