Skip to main content

Tecno Spark Power 2 भारत में 17 जून को होगा लॉन्च, कीमत से उठा पर्दा



Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन भारत में 17 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीज़र के जरिए लॉन्च की जानकारी सार्वजनिक की, लॉन्च के साथ-साथ कंपनी ने आगामी फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठाया है। साथ ही टेक्नो स्पार्क पावर 2 को एक समर्पित Flipkart पेज़ पर भी दिखा गया है, जिसमें इसकी कीमत और अन्य कई जानकारियों का खुलासा हुआ है। Tecno Spark Power 2 स्मार्टफोन स्टीरियो साउंड स्पीकर्स और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जैसे कि नाम से समझ आता है यह फोन Tecno Spark Power का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था।

आधिकारिक Tecno Mobile India ट्विटर अकाउंट ने टीज़र ज़ारी करते हुए पुष्टी की है कि Tecno Spark Power 2 भारत में बुधवार 17 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। टीज़र वीडियो में भी यह भी जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन की सेल Flipkart पर शुरू होगी और कंपनी का दावा है कि यह फोन 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा। कंपनी ने ट्वीट के साथ #BestBatterySmartphone हैशटैग दिया है, जिससे यह साफ हो जाता है कि फोन में दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। ट्वीट के अलावा फ्लिपकार्ट पर टेक्नो स्पार्क पावर 2 स्मार्टफोन का एक समर्पित पेज़ भी बनाया गया है, जिसकी लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Tecno Spark Power 2 की भारत में कीमत 9,999 रुपये होगी।

फ्लिपकार्ट पेज़ पर यह जानकारी भी मिली है कि टेक्नो स्पार्क 2 भारत में बुधवार 17 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा टेक्नो स्पार्क पावर 2 में सिंगल चार्ज पर 4 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। यहां स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन से भी पर्दा उठाया गया है, जिसके मुताबिक, फोन ब्लैक और ग्रीन शेड में उपलब्ध होगा। फोन के बॉटम ऐज में स्पीकर ग्रील, यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया जाएगा। फोन में स्टीरियो साउंड स्पीकर मौजूद होंगे और टीज़र पेज से पता चलता है कि Tecno Spark Power 2 में वाटर-स्टाइल नॉच दिया जाएगा।

बैक पैनल की बात करें, तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप स्ट्रेट लाइन में दिया जाएगा। कंपनी ने टीज़र के जरिए बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी की जानकारी दी है। याद दिला है, टेक्नो स्पार्क पावर पिछले साल 6,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था, वहीं अब इसके अपग्रेड वर्ज़न में या तो 6,000 एमएएच या फिर इससे बड़ी बैटरी दी जाएगी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...