Skip to main content

अनोखा विरोध! TikTok, Likee जैसी चाइनीज़ ऐप्स को डिलीट करने पर यहां फ्री में मिल रहा है बादाम-काजू



चीनी प्रोडक्ट्स की बिक्री को लेकर अलग-अलग तरह विरोध सामने आ रहे है लेकिन गुजरात में कुछ अलग तरह का ही विरोध देखने को मिला है. दरअसल पता चला है कि गुजरात में चाइनीज़ ऐप्स (chines apps) को अन इंस्टॉल (unintsall) करने पर 250 ग्राम ड्राय फ्रूट दिया जा रहा है. भारत चीन सीमा पर हिंसक झड़प में 20 जवानों के शहीद होने के बाद देश भर में चीनी उत्पादों का विरोध शुरू हो गया है.

गुजरात के आणंद जिले के पेटलाद में खरीद बिक्री संघ ने फैसला लिया कि चीनी एप्लिकेशन अन इंस्टॉल करने पर 250 ग्राम ड्राय फ्रूट दिया जाएगा. ऐसा होने पर लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया खासकर युवाओं ने अपने मोबाइल में से टिकटोक एप्लिकेशन डिलिट कर दी. आलम ये है कि युवा लाईन में लगकर टिकटॉक अन इंस्टॉल कर रहे है और ड्रायफ्रुट का पैकेट पा रहे है.

टिकटोक डिलीट करने वाला जय पटेल नाम के एक शख्स ने बताया कि चीनी एप्लिकेशन हेलो,टिकटोक जैसी एप्लिकेशन अन इंस्टॉल करने पर ये लागू किया गया है. लोग भी फिलहाल इन एप्स को अन इंस्टॉल कर रहे है और अपने देश के लीए चाईनीज़ कंपनी का विरोध कर रहे है.

डाउनलोड में आई गिरावट
इससे अलावा हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि पॉपुलर चाइनीज़ ऐप के डाउनलोड में गिरावट देखने को मिली है. इन ऐप्स में TikTok, Bigo Live, PUBG, Likee, Helo शामिल हैं. चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा यूज़र बेस रखने वाली TikTok के डाउनलोड में अप्रैल की तुलना में मई में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

वहीं मई की तुलना में जून में TikTok के डाउनलोड में 38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही TikTok के लिए सबसे शानदार तिमाही रही थी जिसमें उसके 2 अरब डाउनलोड हुए थे. इसमें से भारत की हिस्सेदारी 3.3 फीसदी अथवा 611 मिलियन थी.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...