Skip to main content

चीन से बदला लेने के लिए अब चाइनीज ऐप्स का बहिष्कार शुरू, TikTok-PubG जैसे ऐप के साथ हो रहा है ऐसा हश्र



भारत और चीन (India-China Rift) के बीच रहे विवाद की वजह से भारतीयों ने अब चीनी सामानों को खरदीने पर भी बैन लगाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में लोगों ने चीनी ऐप्स का भी बहिष्कार शुरू कर दिया है. TikTok, Helo, Likee और PubG जैसे पॉप्युलर चाइनीज ऐप्स के डाउनलोड्स में गिरावट देखने को मिली है. चाइनीज ऐप्स कंपनियों के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, जहां फिलहाल चीनी प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार (boycotting Chinese products) किया जा रहा है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि तनाव खत्म होने के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है.

टिकटॉक और हेलो ऐप के डाउनलोड्स में बड़ी गिरावट
SensorTower की रिपोर्ट के मुताबिक, लाइव स्ट्रीमिंग ऐप बिगो लाइव, शॉर्ट विडियो ऐप लाइकी और गेमिंग ऐप पबजी के डाउनलोड्स में जून महीने में गिरावट दर्ज की है. जबकि टिकटॉक और हेलो ऐप के डाउनलोड्स में अप्रैल से गिरावट देखने को मिली है.

टिकटॉक और हेलो के स्वामित्व वाली ByteDance के भारत में 30 करोड़ यूनीक यूजर्स हैं. भारत में कुल 45 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं. इसका सीधा मतलब है कि भारत के करीब दो-तिहाई स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के पास ये ऐप्स हैं.



इन ऐप्स में आई इतनी गिरावट
TikTok (मई से 22 जून तक 38 फीसदी गिरावट): अप्रैल में 2.35 करोड़, मई में 2.24 करोड़ जबकि जून (1 जून से 22 जून तक) में 1.39 करोड़ डाउनलोड्स मिले हैं.

Helo (मई से 22 जून तक 38 फीसदी गिरावट): अप्रैल में 1.66 करोड़, मई में 1.49 करोड़ जबकि जून (1 जून से 22 जून तक) में 92 लाख डाउनलोड्स मिले हैं.

Bigo Live: अप्रैल में 25 लाख, मई में 26 लाख जबकि जून (1 जून से 22 जून तक) में 18 लाख डाउनलोड्स मिले हैं.

Likee: अप्रैल में 67 लाख, मई में 70 लाख जबकि जून (1 जून से 22 जून तक) में 43 लाख डाउनलोड्स मिले हैं.

PUBG: अप्रैल में 99 लाख, मई में 1.22 करोड़ जबकि जून (1 जून से 22 जून तक) में 66 लाख डाउनलोड्स मिले हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...