Skip to main content

TV चैनल सब्सक्राइब करते समय झंझट खत्म, पसंदीदा चैनल चुनने के लिए TRAI ने लॉन्च किया ऐप



टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने गुरुवार को एक चैनल सेलेक्टर ऐप (Channel Selector App) लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से ग्राहक अपने टीवी सब्सक्रिप्शन (TV Subscription) को देख सकेंगे और अपने रुचि के अनुसार चैनल चुन सकेंगे. चैनल सेलेक्टर ऐप के जरिए वो उन चैनलों को भी हटा सकेंगे, जिन्हें वो नहीं देखना चाहते हैं.

ट्राई ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को लेकर नया टैरिफ निर्देश जारी करने के बाद यह देखा जा रहा था कि ग्राहकों को अपने डिस्ट्रिब्यूटेड प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPO) के वेब पोर्टल व ऐप के जरिए अपने पसंद के चैनल चुनने में परेशानी हो रही थी.
जल्द जुड़ेंगे अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स



इसी को देखते हुए ट्राई ने इस ऐप को डेवलप करने का फैसला लिया, जो डीपीओ से डेटा प्राप्त करेगा. वर्तमान में यह चैनल सेलेक्टर ऐप प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर्स (DTH Operators) और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO - Multi-System Operators) के साथ काम कर रहा है. हालांकि, ट्राई ने यह भी कहा कि इस सुविधा को अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी जोड़ा जाएगा.

>> रेग्युलेटर ने कहा कि उसने टीवी चैनल सेलेक्टर ऐप को डेवलप किया है ताकि ग्राहकों को पारदर्शी एवं विश्वसनीय सिस्टम के जरिए टीवी चैनल सेलेक्ट करने का मौका मिले. इस प्रक्रिया के लिए सब्सक्राइबर्स के चयन को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए ऑथेन्टिकेट किया जाएगा.

>> अगर किसी सब्सक्राइबर ने अपने DPO के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं कराया है तो उन्हें टीवी स्क्रीन पर OTP भेजा जाएगा.

>> ग्राहक इस ऐप के जरिए अपने पसंदीदा चैनल को मौजूदा दर या उससे कम पर ही चुन सकेंगे. उनके पास मौका होगा कि वो अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन में बदलाव करें और अपनी ​सब्सक्रिप्शन रिक्वेस्ट का रियल टाइम स्टेटस चेक कर सकेंगे.

>> ट्राई का चैनल सेलेक्टर ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है.

>> इस ऐप की एक और खासियत यह भी है कि डीटीएच या केबल ऑपरेटर्स को रिक्वेस्ट भेजने से पहले ग्राहक अपने सेलेक्शन को ऑप्टिमाइज कर सकेंगे ताकि उन्हें खर्च किए गए पैसे में सबसे बेहतर चैनल की सुविधा मिल सके.

बता दें कि ट्राई ने मार्च 2017 में ही ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल सर्विस को लेकर नए रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क को ​अधिसूचित किया था. इस नए फ्रेमवर्क को 29 दिसंबर 2018 से लागू भी कर दिया गया. इसके तहत ग्राहकों को यह छूट मिलती है कि वो अपने हिसाब से केवल उन्हीं चैनल्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं जो वो देखना चाहते हैं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...