Skip to main content

Twitter चला Instagram और Snapchat की राह, फ्लीट नाम से लॉन्च हुआ Stories जैसा फीचर



Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर "स्टोरीज़" फॉर्मेट को 'Fleets' नाम से टेस्ट कर रहा है और यह फीचर भारत में Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी ने कहा है कि यह फीचर चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो रहा है और 'फ्लीट्स' आने वाले दिनों में ट्विटर मोबाइल ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ देश के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। Instagram, Facebook और WhatsApp स्टोरीज़ की तरह ही फ्लीट्स भी 24 घंटे के बाद यूज़र्स की टाइमलाइन से गायब हो जाते हैं। उन्हें नियमित ट्वीट्स की तरह लाइक या रीट्वीट नहीं किया जा सकता है, हालांकि अन्य यूज़र्स डायरेक्ट मैसेज (डीएम) के जरिए Fleets का जवाब दे सकते हैं।

लेटेस्ट ट्विटर फीचर को पहली बार मार्च में ब्राज़ील में पेश किया गया था और यह मंगलवार को भारत में एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गया है। ट्विटर पर प्रोडक्ट की लीड, kayvon Beykpour ने ट्वीट की एक सीरीज़ में फ्लीट्स के बारे में बताते हुए कहा, (अनुवादित) "लोग अक्सर हमें बताते हैं कि वे ट्वीट करने में सहज महसूस नहीं करते हैं, क्योंकि ट्वीट्स को हर कोई देख सकता है और उनका उत्तर दे सकता है।"




Beykpour ने कहा (अनुवादित) "हम इस प्रतिक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं और नई क्षमताओं को बनाने पर काम कर रहे हैं, जो लोगों की उन चिंताओं को दूर करती हैं, जो उन्हें ट्विटर पर बात करने से रोकती हैं।"
 

What are Twitter Fleets?

इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरीज़ की तरह, फ्लीट्स भी कंटेंट साझा करने का एक जरिया है, लेकिन वे अपलोड होने के 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं। वे आम तौर पर सीमित सेकंड्स के लिए होम स्क्रीन पर दिखाई देते हैं और यूज़र्स स्क्रीन को लंबे समय तक दबाए रख उन्हें
देर तक देख सकते हैं। Twitter Fleets नियमित ट्वीट के विपरीत हैं, इसलिए ये न ही मोमेंट्स पर प्रसारित होंगे और न ही इन्हें कोई एम्बेड कर सकेगा।

यूज़र्स अन्य यूज़र्स के फ्लीट्स उनकी प्रोफाइल पर जाकर देख सकते हैं, भले ही वे उन्हें फॉलो न कर रहे हों। यूज़र्स यह भी देख सकते हैं कि उनकी फ्लीट्स को किसने देखा है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...