Skip to main content

दोनों हाथों से लिख सकते थे सुशांत सिंह राजपूत, Video देख लोग बोले- 'आप जीनियस थे'



सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड (Sushant Singh Rajput) को एक हफ्ते हो गया, लेकिन इसके बाद भी उनके फैन लगातार उन्हें याद कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत का निधन के बाद एक्टर की यादें लोगों के जेहन में बसी हुई हैं. सुशांत की मौत (Sushant Singh Rajput Death) के बाद से उनसे जुड़े कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं जो एक्टर की जिंदादिली को दिखा रहे हैं. यही नहीं कुछ वीडियो ऐसे भी हैं, जो साबित करते हैं कि वह बाकई जीनियस थे. बॉलीवुड में उन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं था. सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोनों हाथों से लिखते दिख रहे हैं. उनका यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसं आ रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुशांत 'छिछोरे' के अपने को-एक्टर ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से लिख रहे हैं. एक्टर के इस हुनर को देखकर हर कोई हैरान है कि, आखिर एक ही इंसान में इतनी क्वालिटीज कैसे हो सकती हैं. ताहिर का नाम लिखने के बाद एक्टर बेहद खुश भी दिख रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत के इस थ्रोबैक वीडियो को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि उनमें एक-दो नहीं बल्कि, कई टैलेंड थे, यानि सुशांत मल्टी-टैलेंडेट थे. एक्टर के इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स बॉलीवुड पर भी निशाना साध रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते रविवार (14 जून) को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वह 34 साल के थे. बता दें सुशांत सिंह ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी.


सुशांत ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्हें टीवी सीरियल्स में काम करने का मौका मिला. अंकिता लोखंडे के साथ उनका 'पवित्र रिश्ता' खूब पसंद किया गया था और इसी सीरियल के बाद उनकी किस्मत चमकी और एक्टर को 'काय पो छे!' में ब्रेक मिला. इसके बाद सुशांत 'धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में नजर आए.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...