Skip to main content

चाइनीज ऐप Vigo Video की भारत में सर्विस होगी बंद, ByteDance ने जारी की डेडलाइन



TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अपने एक और शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Vigo Video को शट डाउन करने का फैसला किया है। चाइनीज ऐप निर्माता कंपनी भारत में इस ऐप की सर्विस को 31 अक्टूबर 2020 तक पूरी तरह शट डाउन करने वाली है। कंपनी का कहना है कि वो अपना समय और उर्जा अन्य प्रोजेक्ट पर लगा रही है, जिसकी वजह से इस शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप की सर्विस को शट डाउन करने का फैसला लिया गया है। ByteDance ने कहा है कि Vigo Video के लाखों यूजर्स अपने कंटेंट को TikTok पर 31 अक्टूबर तक अपलोड कर सकते हैं।

Vigo Video ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि वो भारत में अपनी सर्विस को बंद करने जा रहा है। इससे पहले भी इस चाइनीज ऐप ने मिडल इस्ट और ब्राजील में अपनी सर्विस को शट डाउन कर दी है। अपने ब्लॉग पोस्ट में Vigo Video ने कहा है कि यूजर्स TikTok पर अपने कंटेंट को अपलोड करके अपनी क्रिएटिविटी को आगे बढ़ा सकते हैं। Vigo Video को भारत में 2017 में लॉन्च किया गया था लेकिन कंपनी के दूसरे शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म TikTok के मुकाबले इसे इतनी लोकप्रियता नहीं मिली।

TikTok के भारत में जहां 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा यूजर्स हैं। वहीं, Vigo Video के महज 4 मिलियन यानि की 40 लाख यूजर्स ही भारत में एक्टिव है। अपने ब्लॉग पोस्ट में Vigo Video ने कहा है कि यूजर्स को इन-ऐप नोटिफिकेशन के जरिए इस ऐप के शट डाउन किए जाने के बारे में जानकारी शेयर की जाएगी, ताकि वे अपने यूजर डाटा, जैसे कि अकाउंट इन्फॉर्मेशन, कंटेंट्स आदि को डाउनलोड करके अपने अकाउंट को परमानेंटली डिलीट कर लें। पिछले दिनों TechCrunch द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, Vigo Video के महज चार मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। जबकि, Vigo Video Lite के 1.5 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...