Skip to main content

बदलने वाला है WhatsApp Chat का कलर और डिज़ाइन! फोटो में देखें कैसा होगा नया लुक



वॉट्सऐप (WhatsApp) आए दिन यूज़र्स के लिए नए-नए फीचर लाता है और अब अब वह एक नए फीचर पर काम कर रहा है. WABetaInfo से पता चला है कि नया फीचर चैट डिज़ाइन से जुड़ा है, जो कि डार्क मोड (Dark Mode) के लिए आएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉट्सऐप डार्क मोड के लिए नया बबल कलर (New bubble Color) टेस्ट कर रहा है, जिसे आने वाले समय में लॉन्च किया जाएगा.

WABetaInfo के ट्वीट से पता चला है कि नया फीचर iOS और एंड्रॉयड दोनों यूज़र्स के लिए आएगा. कहा गया है कि फिलहाल इसकी कोई रिलीज़ डेट नहीं आई है. ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. ये फीचर असल में कैसा दिखेगा, ब्लॉग में इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है. बताया गया कि स्क्रीनशॉट iOS वर्जन का है, और ऐसी ही डिज़ाइन एंड्रॉयड पर भी दिखेगी.

क्या है ये फीचर?
जब वॉट्सऐप पर यूज़र डार्क मोड एक्टिव करेंगे तो आउटगोइंग बबल का कलर बदला हुआ मिलेगा. ये मौजूदा बबल से कैसे अलग होगा, वह नीचे देखा जा सकता है.

इस ब्लॉग में ये भी कहा गया है कि फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि वॉट्सऐप का ऐसा करने का मकसद क्या है. साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है  कि हो सकता है कि आने वाले समय में वॉट्सऐप और भी कई कलर के बबल पेश करे.

आ रहा है ‘Search by Date’ फीचर
कलर बबल के अलावा वॉट्सऐप एक और फीचर पर काम कर रहा है. अगर आप किसी खास दिन पर भेजे गए / मिले हुए मैसेज को सर्च करना चाहते हैं तो इस फीचर के द्वारा तारीख से यानी Search by date से आसानी ढूंढा जा सकेगा .WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर फिलहाल अभी अंडर डिवेलपमेंट है, इस पर टेस्टिंग चल रही है. लेकिन ये जल्द ही आ जाएगा. इस फीचर को सबसे पहले iPhone में यूज़ किया जा सकेगा उसके बाद एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए भी जारी कर दिया जाएगा.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...