Skip to main content

Whatsapp को टक्कर देने के लिए Telegram ने लॉन्च किए कई कूल न्यू फीचर्स



WhatsApp के टक्कर में Telegram ऐप ने शुक्रवार को काफी संख्या में कई नए फीचर्स को लॉन्च किया है। इन नए फीचर्स में वीडियो एडिटर, टू-स्टेप वेरिफिकेशन, एनिमेटेड स्टीकर, स्पीकिंग GIFs शामिल हैं। कंपनी ने वीडियो के अनुभव को खास बनाने के लिए इन फीचर्स को लॉन्च किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक करीब एक दर्जन पैरामीटर जैसे सैचुरेशन, ब्राइटनेस के साथ Zoom-In-Option और ड्राइंग के जरिए वीडियो को यूनीक बनाया जा सकता है।

अब Telegram पर यूजर्स एनिमेटेड स्टीकर को एडिटिंग के जरिए अपने फोटो और वीडियो के साथ जोड़ सकती हैं, जिसे बाद में GIFs में बदला जा सकता है। इसके अलावा Telegrma में एक फनलविंग अट्रैक्टिव फीचर्स स्पीकिंग GIFs पेश किया गया है। इससे यूजर्स अपने चैटिंग एक्सपीरिएंस को नायाब बना सकेंगे। अगर डाटा सिक्योरटी के लिहाज से बात करें, तो Telegram ने अपने बयान में कहा कि उनकी तरफ से टू-स्टेप वेरिफिकेशन को यूजर्स के लिए लागू कर दिया गया है। जिससे कोई भी यूजर्स आसानी से प्राइवेसी और सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक करके टू-स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिव कर सकता है। इसके लिए यूजर्स को एक नया पासवर्ड सेटअप करना होगा। 

टू-स्टेप वेरिफिकेशन के बाद अगर कोई नई डिवाइस में अकाउंट लॉग-इन करता है, तो यूजर्स को पासवर्ड के साथ एक ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके अलावा Telegram मैसेंजर ने नई Cache मेमोरी मैनेजमेंट उपलब्ध कराई है, जो यूजर की जरूरत के हिसाब से स्टोरेज को क्लीन करती रहेगी। साथ ही यूजर्स यह भी तय कर पाएंगे कि Telegram में 3 दिनों से लेकर हमेशा तक के लिए डाटा सुरक्षित रहे। यह केवल बिना एक्सेस होने वाली फाइन को डिलीट करेगी। हालांकि यूजर्स इन फाइल्स को Telegram Cloud से भी बाद में डाउनलोड कर सकेंगे। यूजर्स लोकल डाटा बेस को क्लीन कर सकेंगे, जहां Cache मैसेज का टेक्सट इंटरनल डिस्क में सुरक्षित रहता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...