Skip to main content

WhatsApp के करोड़ो यूज़र्स का फोन नंबर खतरे में! गूगल से सर्च करके कोई भी कर सकता है मैसेज




वॉट्सऐप (WhatsApp) के करोड़ों यूज़र्स के लिए एक बड़ा खतरा सामने आया है. वॉट्सऐप में एक ऐसी खामी पाई गई है, जिससे यूज़र्स के फोन नंबर गूगल सर्च (google search) में रिवील हो रहे हैं. थ्रेटपोस्ट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक रिसर्चर ने वॉट्सऐप को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है. रिसर्चर का कहना है कि वॉट्सऐप का फीचर ‘Click to Chat’ यूज़र्स के फोन नंबर को खतरे में डाल रहा है, जिससे कोई भी गूगल के ज़रिए किसी भी यूज़र को सर्च कर सकता है.

लेकिन वॉट्सऐप की स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक का कहना है कि ये कोई बड़ी बात नहीं है. गूगल सर्च रिजल्ट में वहीं है जो यूज़र्स ने खुद पब्लिक करने के लिए सेलेक्ट किया है.

बग बाउंटी अतुल जयराम ने इस खामी का पता लगाया है, और इस पूरी परिस्थिति को लेकर कहा है कि गूगल सर्च पर लोगों के  फोन नंबर लीक हो गए हैं. साथ ही जयराम ने इसे वॉट्सऐप का सिक्योरिटी बग बताया है, जिससे यूज़र्स की प्राइवेसी खतरे में है.

क्या है WhatsApp का Click to Chat फीचर?
वॉट्सऐप का Click to Chat फीचर यूज़र्स को वेबसाइट पर विज़िटर्स के साथ चैटिंग करने का आसान ऑप्शन देता है. ये फीचर किसी क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड इमेज की मदद से काम करता है, या फिर किसी URL पर क्लिक करके चैटिंग की जा सकती है. इसके लिए विज़िटर्स को नंबर डायल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है, और वह फोन नंबर का पूरा एक्सेस ले सकते हैं.

जयराम का कहना है कि परेशानी ये है कि मोबाइल नंबर भी गूगल सर्च में आ रहा है, जिसकी वजह है सर्च इंजन क्लिक टू चैट का मेटाडेटा. लोगों के फोन नंबर  URL (wa.me/<फोन_नंबर>) के हिस्से के तौर पर सामने आ रहे हैं. रिसर्चर के मुताबिक यही वजह है कि वॉट्सऐप यूज़र्स के ‘लीक’ हुए मोबाइल नंबर प्लेन टेक्स्ट की तरह सामने आ रहे हैं.

थ्रेटपोस्ट से शेयर की गई रिसर्च में जयाराम ने बताया कि यूज़र्स का नंबर प्लेन टेक्स्ट में मौजूद है, इसलिए जिसके पास भी URL होगा वह फोन नंबर को देख सकेगा. आगे जयराम ने कहा कि ये स्पैपर्स के लिए बहुत आसानी पैदा करता है, जिससे वह सारे नंबर को कॉपी करके कम्पाइल कर सकता है और किसी कैंपेन में इस्तेमाल कर सकता है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...