Skip to main content

कितना भी पुराना मैसेज अब ढूंढ सकेंगे मिनटों में, WhatsApp में जल्द जुड़ेगा ये नया फीचर



वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर के लिए आये दिन नए-नए फीचर लेकर आता रहता है. आज के टाइम में वॉट्सऐप को कम्युनिकेशन का सबसे अच्छा माध्यम माना जाता है और इसी कारण इसकेा साइज भी आये दिन बढ़ता जा रहा है. साइज बढ़ा होने के कारण अगर किसी की पुरानी कन्वर्सेशन देखनी हो, तो काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है.

ऐसे यूजर्स को हो रही दिक्कतों का खयाल रखते हुए वॉट्सऐप जल्द इसमें एक नया फीचर जोड़ने वाला है. अगर आप किसी खास दिन पर भेजे गए / प्राप्त मैसेज को खोजना चाहते हैं तो इस फीचर के द्वारा तारीख से यानी Search by date से आसानी खोजा जा सकेगा .

wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल अभी अंडर डिवेलपमेंट है, इस पर टेस्टिंग चल रही है. लेकिन ये जल्द ही आ जाएगा. इस फीचर को सबसे पहले iPhone में यूज किया जा सकेगा उसके बाद एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए भी जारी के दिया जाएगा.



फीचर के आने के बाद दिखेगा कैलेंडर आइकन



वॉट्सऐप पर एक कैलेंडर आइकन को जोड़ा जा रहा है, इसके आने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप पर एक कैलेंडर आइकन दिखाई देने लग जाएगा. जब आप कैलेंडर आइकन टैप करते हैं, तो वॉट्सऐप एक तारीख पिकर दिखाएगा. यहां अपने हिसाब से तारीख सिलेक्ट करके मैसेज देख सकते हैं.

वॉट्सऐप पर एक साथ कर सकेंगे कई लोगों से बात
गौरतलब है कि फेसबुक ने हाल ही में मैसेंजर रूम्स फीचर की शुरुआत की है. इससे यूज़र्स एक सिंगल वीडियो कॉल पर एक साथ 50 लोगों से जुड़ सकते हैं. अच्छी बात ये है कि सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने इसे इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के लिए भी पेश किया है. वॉट्सऐप के एंड्रायड वर्जन पर धीरे-धीरे रूम्स फीचर मिलना शुरू हो गया है. नए रूम इंटिग्रेशन से वॉट्सऐप यूज़र्स कॉल की शुरुआत भी कर सकते हैं, साथ ही किसी रूम में जॉइन भी कर सकते हैं.

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...