Skip to main content

भारत में कई घंटे WhatsApp रहा डाउन, यूजर्स को हुई ये परेशानी



पॉपुलर इंस्टेट मैसेंजिंग ऐप WhatsApp की सर्विस शुक्रवार को भारत में कई हिस्सों में डाउन रही। भारत में कई सारे यूजर्स ने ऐप की प्राइवेसी सेटिंग कुछ इश्यू को रिपोर्ट किया है। इसके साथ ही यूजर्स ‘लास्ट सीन’ और स्टेटस को भी नहीं देख पा रहे थे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्मस को मॉनीटर करने वाले Down Detector के मुताबिक, करीब 66 प्रतिशत यूजर्स को इस समस्या से जूझना पड़ा था। इसके साथ ही WhatsApp के 28 प्रतिशत यूजर्स को कनेक्शन इश्यू के चलते प्रोब्लम हुई थी। यह प्रोब्लम Android और iOS दोनों यूजर्स को देखने को मिली है।

WABetainfo ने एक ट्विट कर बताया कि WhatsApp पर यूजर्स को प्राइवेसी सेटिंग अपडेट के दौरान कुछ इश्यू देखने को मिले थे कई सारे यूजर्स ने भी इस प्रोब्लम को ट्विटर पर उठाया था इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने भी एक ट्वीट कर इस पर चुटकी ली थी। यूजर्स को हुई इस प्रोब्लम पर Facebook और WhatsApp की ओर से कोई कमेंट नहीं किया है इससे तीन तीन पहले ही FacebookMessenger, और Instagram में कई यूजर्स ठीक से सर्विस का फायदा नहीं उठा पाए थे।


WhatsApp मल्टी डिवाइस सपोर्ट

व्हाट्सएप पर यूजर्स को जल्द ही एक नया फीचर मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट में चार डिवाइस पर एक साथ एक्सेस कर सकेंगे। व्हाट्सएप (WhatsApp) पर फीचर पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo ने इसका एक स्ट्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें साफ दिख रहा है व्हाट्सएप के एक ही अकाउंट को एक साथ कई डिवाइस में एक्सेस किया जा सकेगा। हालांकि ये फीचर अभी बीटा फेज में है। कंपनी इस नए फीचर को टेस्ट कर रही है।


इसका एक स्क्रीन शॉट भी WABetaInfo द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें साफ दिखता है कि एप वाईफाई कनेक्टिविटी के जरिए विभिन्न डिवाइस में डेटा सिंक कर रहा है। हालांकि व्हाट्सएप इस फीचर में मोबाइल डेटा का विकल्प भी प्रदान करेगा। जिसकी मदद से जिन यूजर्स के पास वाईफाई कनेक्टिविटी का विकल्प नहीं है, वह भी अपने मोबाइल फोन के डेटा की मदद से इसे विभिन्न डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...