Skip to main content

WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन ऐप पर एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग शुरू



WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन के लिए बीटा वर्ज़न में एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग कर रहा है। खबरों की मानें, तो यह फीचर एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न v2.20.194.7 पर उपलब्ध है, वहीं आईफोन के लिए यह व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न v2.20.70.26 पर उपलब्ध है। बता दें, लम्बे समय से खबर है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस एनिमेटिड स्टीकर फीचर पर काम कर रहा है, हालांकि यह फीचर कब तक रोलआउट किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। व्हाट्सऐप में साल 2019 से स्टीकर्स के लिए सपोर्ट आया है, लेकिन फिलहाल इसके एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग चल रही है। व्हाट्सऐप ऐप के अपने भी डिफॉल्ट स्टीकर्स पैक हैं, इसके अलावा व्हाट्सऐप पर आप थर्ड-पार्टी स्टीकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए एनिमेटिड स्टीकर्स सपोर्ट की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo द्वारा दी गई है, जिसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp v2.20.194.7 बीटा वर्ज़न एंड्रॉयड का है, जबकि आईफोन का WhatsApp v2.20.70.26 बीटा वर्ज़न है। यदि आपके पास भी यह बीटा वर्ज़न हैं, तो आप भी इस नए एनिमेटड स्टीकर्स को टेस्ट कर सकते हैं। ट्रैकर ने यह भी बताया कि यह नया फीचर WhatsApp Business पर भी काम करेगा, और इसे व्हाट्सऐप के कुछ स्पेसिफिक यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
WABetaInfo ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया है कि यह एनिमेटिड स्टीकर फीचर को तीन भागों में विभाजित किया गया है। लेटेस्ट बीटा अपडेट के साथ कुछ यूज़र्स इन स्टीकर्स को देख सकते हैं, इसके साथ वह इन एनिमेटिड स्टीकर्स को भेज भी सकते हैं और फॉरवर्ड भी कर सकते हैं। हालांकि, फीचर के अन्य हिस्से में आप एनिमेटिड स्टीकर्स को थर्ड-पार्टी स्टोर से इम्पोर्ट कर सकते है। इसके अलावा व्हाट्सऐप स्टोर से भी एनिमेटिड स्टीकर्स को डाउनलोड किया जा सकता है। तो ऐसे में जब-तक इन तीन हिस्सों को बीटा यूज़र्स तक रोलआउट नहीं किया जाता, तब-तक यह फीचर पूरा नहीं होगा।

Android Police की रिपोर्ट बताती है कि यूज़र्स व्हाट्सऐप से डिफॉल्ट स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं। वह पांच स्टीकर पैक देख सकते हैं, जो हैं- Playful Piyomaru, Rico's Sweet Life, Moody Foodies, Chummy Chum Chums, और Bright Days। रिपोर्ट में बताया गया है कि आप इन स्टीकर पैक को तब-तक नहीं देख सकते, जब-तक आपको कोई इनमें से एक स्टीकर नहीं भेज देता। WhatsApp v2.20.194.7 बीटा वर्ज़न पर थर्ड-पार्टी एनिमेटिड स्टीकर पैक सपोर्ट नहीं करता।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि चैट में यह स्टीकर्स केवल एक बार ही एनिमेट करते हैं, इन्हें दोबारा ट्रिगर करने के लिए यूज़र को स्क्रोल डाउन व स्क्रोल अप करने की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, यह एनिमेटिड स्टीकर्स लूप WhatsApp picker में ही है। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp v2.20.194.7 बीटा को आप APK Mirror के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं और यदि आप व्हाट्सऐप बीटा पर हैं, तो आपको गूगल प्ले स्टोर के द्वारा यह ऑटोमैटिकली मिल जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...