Skip to main content

कोरोना काल में काम आएगा Xiaomi का ये इंस्टेंट Hot Water Dispenser, सिर्फ 4 सेकेंड में होगा पानी गर्म



Xiaomi मार्केट में आए दिन काफी नए और किफायती स्मार्ट प्रोडक्ट लॉन्च करता रहता है. 15 जून को Xiaomi Youpin ने एक Mofan पॉकेट इंस्टेंट हॉट वॉटर डिस्पेंसर लॉन्च किया है जिसकी कीमत मात्र 199 युआन (करीब 2,100 रुपये) है. इस हॉट वाटर डिस्पेंसर का साइज सिर्फ 117x62x190 मिमी है, छोटा साइज होने के कारण इसे आसानी से बैग में कैरी किया जा सकता है और कहीं भी ले जाया जा सकता है.

इस टेक्नॉलजी का किया गया उपयोग

इस वॉटर हीटर में नई नॉन-थर्मल बाइल बॉइलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस टेक्नोलॉजी के जरिए कंटेनर में पानी गर्म होने में सिर्फ 4 सेकंड का समय लगता है. वॉटर हीटर में एक हाई-डिफेंस टच स्क्रीन डिस्प्ले है, जो पानी के टेम्प्रेचर को दिखाता है. इसके अलावा इसमें एक कस्टम टेम्प्रेचर 45°C, 60°C, 85°C, और 100°C का ऑप्शन भी दिया गया है जिससे उपयोगकर्ता अपने हिसाब से टेम्प्रेचर सेट कर सकता है.



इस हॉट वाटर डिस्पेंसर में 120ml, 250ml, 360ml और 500ml का विकल्प उपलब्ध है. उपयोगकर्ता पानी के अमाउंट के हिसाब से टेम्परेचर को सेट कर सकते हैं. इस वॉटर हीटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मार्केट में उपलब्ध किसी भी वॉटर बोतल को इस पर आसानी से फिट किया जा सकता है.



वास्तविक कीमत 299 युआन

Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर डिवाइस की वास्तविक कीमत 299 युआन है, लेकिन इसे वर्तमान में डिस्काउंट प्राइस 199 युआन में दिया जा रहा है. ये ऑफर 15 जून से 18 जून 2020 तक वैलिड है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...