Skip to main content

Xiaomi का पहला लैपटॉप होगा Mi Notebook, नए वेरिएंट की मिली जानकारी



भारतीय मार्केट में Xiaomi का पहला लैपटॉप 11 जून को लॉन्च होने वाला है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि आगामी मी लैपटॉप का नाम Mi Notebook होगा। इसके साथ ही Mi Notebook Horizon Edition ऑनलाइन सामने आया है। टिप्सटर ने स्पेशल एडिशन लैपटॉप के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक की है। बता दें, कंपनी Redmi और Mi ब्रांड के तहत कई लैपटॉप चीन में लॉन्च कर चुकी है, लेकिन पहली बार होगा कि कंपनी अपना कोई लैपटॉप भारत में पेश करने जा रही है।

Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन और मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में Mi Notebook की ब्रांडिंग और Mi Notebook Horizon Edition का बॉक्स नज़र आया है। माना जा रहा है कि यह Mi Notebook मॉडल का एक अन्य एडिशन होगा।

पुराने टीज़र में शाओमी ने #MiNotebook हैशटैग का इस्तेमाल किया था, जिससे नए लॉन्च की जानकारी मिली थी। हालांकि, अब शाओमी के अधिकारियों द्वारा किए इन पब्लिक पोस्ट से अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले लैपटॉप की अधिकारिक ब्रांडिंग पुख्ता हो गई है।

लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा है कि Mi Notebook Horizon Edition रेगुलर मी नोटबुक से कुछ अलग ऑफर्स ग्राहकों के लिए पेश करेगा। टिप्सटर इशान अग्रवाल का दावा है कि यह स्पेशल एडिशन 14 इंच हॉरिज़न ऐज बेजल-लेस डिस्प्ले और एसएसडी स्टोरेज के साथ आएगा। साझा की गई तस्वीर में भी साफ दिखा है कि यह लैपटॉप का यह नया मॉडल डीटीएस ऑडियो और 10-घंटे बैटरी लाइफ के साथ आएगा।

गुरुवार को शाओमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 7 सेकेंड का एक टीज़र वीडियो साझा किया, जिसमें भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले Mi Notebook के 12 घंटे की बैटरी लाइफ का ज़िक्र था। इस वीडियो में एक घड़ी 12 घंटे चलती दिख रही है, जिसका इशारा इस लैपटॉप के 12 घंटे की बैटरी लाइफ की ओर है। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि इस लैपटॉप में सार्वधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ स्लिम बेजल्स दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि शाओमी लॉन्च से पहले अपने प्रोडक्ट को लेकर काफी ज्यादा हाइप क्रिएट करती है। ऐसे में यह मानना भी सुरक्षित होगा कि कंपनी 11 जून लॉन्च से पहले इस लैपटॉप के बारे में अन्य कई जानकारियां भी सार्वजनिक कर सकती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...