Skip to main content

जल्द आ रहा है Xiaomi का एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A, लीक हुए कई ज़रूरी फीचर्स!



शियोमी (Xiaomi) जल्द ही अपने रेडमी 9 का सस्ता वेरिएंट लाने की तैयारी में है. कंपनी के हाल ही में रेडमी 9 के लॉन्च होने के बाद अब नया फोन रेडमी 9A (Redmi 9A) सपॉट किया गया है. रिपोर्ट की मानें तो फोन अप्रूवल के लिए US के फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (FCC) गया है. FCC की लिस्टिंग से फोन के कुछ फीचर्स का भी पता चला है. आने वाले फोन की सबसे खास बात इसकी 4,900mAh की दमदार बैटरी और इसकी बजट कीमत हो सकती है. आइए जानते हैं किन फीचर्स के साथ आ सकता है ये स्मार्टफोन...

फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. इससे पहले लीक हुई कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसका डिस्प्ले HD+ रेजोलूशन (720 x 1600 पिक्सल) के साथ पेश किया जाएगा. फोन में Helio A25 प्रोसेसर दिया जा सकता है और इस फोन के एंड्रॉएड 10 पर काम करने की उम्मीद है. ये फोन 3 जीबी की रैम के साथ आ सकता है, साथ ही इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा.

कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है.  रेडमी के इस बजट रेडमी 9A फोन में 4,900mAh की बैटरी होगी जो 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी. साथ ही ये फोन 4G नेटवर्क सपॉर्ट के साथ पेश किया जाएगा.



इतनी हो सकती है कीमत

इसकी कीमत 100 यूरो (करीब 8500 रुपये) से 120 यूरो (करीब 10,000 रुपये) तक हो सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि ये नया फोन शियोमी के कुछ समय पहले लॉन्च हुए रेडमी 8A Dual का अपग्रेडेड वर्जन है. कंपनी ने Redmi 8A Dual स्मार्टफोन को भी बजट रेंज में उतारा था. इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है.

लॉन्चिंग के समय कंपनी ने इसे दो वेरिएंट 2GB रैम + 32GB स्टोरेज और 3GB रैम + 32GB स्टोरेज में पेश किया था, लेकिन हाल ही में कंपनी ने इसका 3GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल भी लॉन्च किया है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...