Skip to main content

Youtube पर 54 प्रतिशत भारतीय देखते हैं हिंदी वीडियो



यूट्यूबू ने बताया कि उसके प्लेटफार्म पर 54 प्रतिशत भारतीय ऑनलाइन वीडियो को हिंदी में देखना पसंद करते हैं, जबकि अंग्रजी में 16 प्रतिशत, इसके बाद तेलुगू में सात प्रतिशत कन्नड़ में छह, तमिल में पांच और बांग्ला में तीन प्रतिशत वीडियो पसंद किया जाता है। शोध की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय यूजर्स औसतन हर रोज 67 मिनट तक ऑनलाइन वीडियो देखते हैं। इनमें से 70 प्रतिशत से अधिक दर्शकों की उम्र 15-34 वर्ष की है, जबकि 37 प्रतिशत यूजर्स ग्रामीण इलकों से हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल के अंत तक कुल ऑनलाइन वीडियो यूजर्स की आबादी 500 मिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। यूट्यूब के अनुसार, मनोरंजन सामग्री के साथ-साथ पसंदीदा शैली बनकर उभरी, जिससे वीडियो देखने वालों की संख्या में 43 प्रतिशत इजाफा हुआ है। भारत में 79 प्रतिशत वीडियो घर पर देखा जाता है, जबकि 21 प्रतिशत वीडियो को बाहर, चलते-फिरते देखा जाता है। भारत में 6,500 दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह अध्ययन वैश्विक महामारी की शुरुआत से पहले आयोजित किया गया था।

Netflix का नया अपग्रेड प्लान

नेटफ्लिक्स ने नए मैंबर्स के लिए प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया है। नेटफ्लिक्स का नया प्रमोशन ऑफर सिर्फ 499 रुपये वाले बेसिक और 649 रुपये वाले स्टेंडर्ड प्लान के साथ उपलब्ध है। नए प्रमोशन ऑफर के तहत अगर कोई नया यूजर नेटफ्लिक्स का 499 रुपये वाला प्लान के साथ नेटफ्लिक्स यूजर को एक महीने के लिए स्टेंडर्ड प्लान ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही अगर यूजर स्टेंडर्ड प्लान खरीदते हैं तो उसे एक महीने के लिए प्रीमियम प्लान का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।  नेटफ्लिक्स के प्रीमियम प्लान की कीमत 799 रुपये है।


नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान सिंगल स्क्रीन में SD वीडियो ऑफर करता है। वहीं Standard प्लान में यूजर्स HD वीडियो स्ट्रीमिंग और दो स्क्रीन में नेटफ्लिक्स अकाउंट यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रीमियम प्लान में यूजर्स को UHD रेज्यूलेशन वीडियो के साथ चार स्क्रीन मिलती हैं। तीस दिन का फ्री अपग्रेड प्लान खत्म होने के बाद नेटफ्लिक्स यूजर्स को पूछेगा कि क्या वे अपने प्लान में रहना चाहते हैं या फिर वे अपना प्लान अपग्रेड करना चाहते हैं। अगर कोई यूजर अपना प्लान अपग्रेड करता है तो तीसरे महीने के लिए स्टेंडर्ड प्लान के लिए उसे 649 रुपये और प्रीमियम प्लान के लिए 799 रुपये देने होंगे।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...