Skip to main content

YouTube पर आया नया 'वीडियो चैप्टर' फीचर, ऐसे आएगा आपके बहुत काम



यूट्यूब (YouTube) कुछ दिनों से अपने यूज़र्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है. यूट्यूब अपने यूज़र्स को डेस्कटॉप, मोबाइल या टैबलेट पर उन भागों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के उद्देश्य से अपने वीडियो चैप्टर (video chapter)  फीचर्स को शुरू कर दिया है, जो यूज़र्स के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है. ये सुविधा क्रिएटर्स को अपनी कंटेट को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में भी सक्षम बनाएगी. इस फीचर से विशेष रूप से लंबे वीडियो के लिए बहुत मदद की उम्मीद है.

चैप्टर्स द्वारा आयोजित ऐसे वीडियो के साथ, एक पुस्तक की तरह, यूज़र्स कुछ अंशों या भागों को छोड़ने में सक्षम होंगे, जो उन्हें बेकार लग सकते हैं. क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब ने अपने ट्विटर हैंडल से गुरुवार को कहा कि वीडियो चैप्टर की सुविधा आधिकारिक तौर पर यहां है. कंपनी ने कहा कि जब चैप्टर इनेबल होते हैं, तो दर्शक ज़्यादा वीडियो देखते हैं और औसतन ज़्यादा बार वापस आते हैं.

द वर्ज की रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो चैप्टर फीचर को यूट्यूब ने अप्रैल में लॉन्च किया था. डेस्कटॉप पर यूट्यूब यूज़र्स को पता होगा कि वे जो वीडियो देख रहे हैं, अगर उसके चैप्टर्स हैं तो जब वे, बार पर माउस घुमाएंगे तो ये वीडियो प्रोग्रेस को इंडिकेट करेगा.

लॉन्च हुआ ‘bed time reminder’

गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने हाल ही में अपने प्लैटफॉर्म के लिए एक नया फीचर 'बेड टाइम रिमाइंडर' पेश किया है, जो आपकी नींद को ध्यान में रखकर उतारा गया है. इस फीचर का मकसद देर रात तक यूट्यूब इस्तेमाल करने वालों को अलर्ट भेजना है, ताकि वे स्क्रीन पर ज़्यादा समय न बिताकर समय पर सो सकें. ये यूट्यूब में डिजिटल वेल बीइंग पहल के हिस्से के रूप में शामिल है, जो सोते समय यूज़र्स को याद दिलाने (रिमाइंडर) के लिए बढ़िया फीचर है.

इससे यूज़र्स को उनके स्क्रीन पर बिताने वाले समय में कटौती करने में मदद मिलेगी. यूट्यूब ने कहा कि आप वीडियो देखने से रोकने के लिए विशिष्ट समय निर्धारित कर सकते हैं और कब बिस्तर पर जाएं.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...