Skip to main content

इंटरनेट स्पीड में भारत वर्ल्ड रैकिंग में साबित हुआ फिसड्डी, जून में 187 देशों के बीच इतनी रही रैंकिंग



भारत डिजिटल इंडिया की ओर से तेजी से कदम बढ़ा रहा है। लेकिन भारत की इंटरनेट स्पीड इस रफ्तार में ब्रेक लगाने का काम कर रही है। दरअसल मोबाइल और फिक्सड ब्राडबैंड इंटरनेट स्पीड में जून माह की ग्लोबल रैंकिंग में भारत को 187 देशों के बीच 129 रैंकिंग हासिल हुई है। इस दौरान वैश्विक स्तर पर भारत में औसत मोबाइल डाउलोडिंग स्पीड 34.67Mbps रही, जबकि औसत अपलोडिंग स्पीड 11.01 Mbps रही। साउथ कोरिया, यूनाइटेड अरब अमीरात, कनाडा, चीन, कतर जैसे देश मोबाइल स्पेस में जून माह में ग्लोबल स्पीड टेस्ट इंडेक्ट में टॉप रहे, जबकि फिक्स्ड ब्राडबैंड सेगमेंट में जून माह की ग्लोबल स्पीड टेस्ट में स्विटजरलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और रोमानिया जैसे देश टॉप देशों की लिस्ट में शामिल हुए।

Ookla की ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट में फिस्क्ड ब्राडबैंड स्पीड टेस्ट में जून माह में भारत 178 देशों के बीच 75वें पायदान पर रहा। इस दौरान भारत की औसत ब्राडबैंड स्पीड 38.19mbps रही, जबकि दूसरी तरह अपलोडिंग स्पीड 34.22mbps रही। वहीं भारत की मई माह में औसत डाउनलोडिंग स्पीड 35.96mbps रही, जबकि औसत अपलोडिंग स्पीड 32.60Mbps रही। अगर वर्ल्ड वाइड औसत इंटरनेट स्पीड की बात करें, तो औसत डाउनलोडिंग स्पीड 78.26Mbps रही। वहीं औसत अपलोडिंग स्पीड 42.06Mbps रही। 

वॉशिंगटन बेस्ड कंपनी के मुताबिक उसकी रिपोर्ट में ग्लोबल महामारी कोविड-19 के दौर में मोबाइल-इंटरनेट स्पीड और उसके इस्तेमाल को काफी करीब से नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 29 जून के पहले वाले हफ्ते के मुकाबले 6 जुलाई वाले हफ्ते में इंटरनेट स्पीड एक जैसी रही। इस दौरान भारत में रिकॉर्ड की औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 12.28Mbps ही रही, जो पिछले हफ्ते 12.74Mbps थी। ऊकला ने कहा कि 6 जुलाई वाले हफ्ते में रिकॉर्ड किए गए मोबाइल डाउनलोड स्पीड में 2 मार्च वाले हफ्ते के मुकाबले 5% की बढ़ोतरी हुई है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड की तरह ही देश में औसत मोबाइल स्पीड मई के महीने से ही 12Mbps के आसपास ही रही। वहीं, ग्लोबली यह स्पीड 6 जुलाई वाले हफ्ते में 34.69Mbps रही, जो इससे पिछले वाले सप्ताह में 35.61Mbps थी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...