Skip to main content

ये 25 ऐप्स चुरा रहे थे आपका फेसबुक डेटा, गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए



Google ने अपने Google Play Store से उन 25 ऐप को हटा दिया हैं, जिन्हें यूज़र्स का फेसबुक डेटा चोरी करते हुए पकड़ा गया था। फ्रांसीसी साइबर-सुरक्षा फर्म, Evina के अनुसार, इन ऐप्स को सामूहिक रूप से 25 लाख से अधिक बार डाउनलोड कर लिया गया था। एप्लिकेशन कथित तौर पर कई अलग-अलग फंगशनेलिटी की पेशकश करते थे, हालांकि इन्होंने यूज़र्स का डेटा निकालने के लिए एक ही विधि का इस्तेमाल किया। कुछ एप्लिकेशन गूगल स्टोर पर दो साल से अधिक समय से उपलब्ध थे, उन्हें अंततः साइबर सुरक्षा फर्म ने हटा दिया।

Evina ने इस खबर की जानकारी अपने एक ब्लॉग पोस्ट में प्रकाशित की थी और पहली बार इसे ZDNet द्वारा रिपोर्ट किया गया था। इस साल मई में साइबर सुरक्षा फर्म द्वारा संभावित खतरे की सूचना देने के बाद Google ने जून में इन ऐप्स को हटा दिया था। इनमें से अधिकांश ऐप्स वॉलपेपर के लिए डिज़ाइन किए गए थे और अन्य वीडियो एडिटिंग टूल्स और टॉर्च फ्लैशलाइट टूल्स की पेशकश करते थे। Super Wallpapers, Flashlight और Padenatef जैसे ऐप्स को गूगल प्ले पर 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Evina के अनुसार, एक बार जब यूज़र्स अपने स्मार्टफोन पर इन ऐप को खोला, तो इन्होंने यह पता लगाया कि यूज़र्स ने हाल ही में किस ऐप को खोला है और फोन में कौन सा ऐप वर्तमान में खुला है। साइबर सिक्योरिटी फर्म बताती है कि यदि फोन में फेसबुक ऐप खुली है, तो मालवेयर उसी समय फेसबुक को लोड करने वाला ब्राउज़र लॉन्च करेगा। ब्राउज़र स्क्रीन में सामने दिखाई देता है, जिससे आपको लगता है कि ऐप ने इसे लॉन्च किया है।

एक बार जब यूज़र इस फेक पेज पर अपने फेसबुक लॉगिन की जानकारी डालते हैं, तो ऐप इस लॉग-इन जानकारी को रिमोट सर्वर पर भेज देते हैं। यह संभावित रूप से हैकर्स को आपके फेसबुक अकाउंट पर स्टोर सभी डेटा तक पहुंच हासिल करने में मदद कर सकता है या यहां तक ​​कि उन अन्य वेबसाइटों तक भी पहुंच हासिल करने में मदद कर सकता है, जहां यूज़र्स ने अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग इन किया हो।

Evina ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये ऐप्स इतने लंबे समय से Google की प्ले प्रोटेक्शन सेवा की नज़रों से कैसे बचते रहे। इन दुर्भावनापूर्ण एंड्रॉयड ऐप्स की पूरी लिस्ट Evina की वेबसाइट पर लिस्टेड है।

ZDNet ने साइबर-सुरक्षा फर्म का हवाला देते हुए कहा कि सभी 25 ऐप्स एक ही समूह द्वारा विकसित किए गए थे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...