Skip to main content

सरकार ने 26 जुलाई तक बढ़ाई Aatmanirbhar Bharat App इनोवेशन चैलेंज की आखिरी तारीख, जानिए डिटेल



सरकार ने आत्मनिर्भर भारत ऐप चुनौती (चैलेंज) को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके लिए प्रविष्टि भेजने की समयसीमा 26 जुलाई, 2020 तक बढ़ा दी है. एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई. बयान के अनुसार, पहचान की गई आठ श्रेणियों में अब तक 2,353 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं. आईटी एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट किया, ‘ऐप डेवलपर्स और इनोवेटर्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी को ध्यान में रखते हुए #आत्मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज के लिये अपनी प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2020 तक बढ़ा दी गयी है’.

इस चुनौती को MyGov के इनोवेट पोर्टल पर होस्ट किया गया है. प्रविष्टियों को जमा करने की समय सीमा पहले 18 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है.

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चार जुलाई को शुरू किए गए ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज' में देशभर के तकनीकी उद्यमियों और स्टार्टअप्स की बहुत ही उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखी गयी है. अब तक आठ श्रेणियों में 2,353 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं.’



इनमें निजी व्यक्तियों से 1,496 प्रविष्टियां और संगठनों तथा कंपनियों से लगभग 857 प्रविष्टियां शामिल हैं. व्यक्तियों से प्राप्त होने वालों में, लगभग 788 ऐप उपयोग के लिये तैयार हैं और शेष 708 अभी विकास की प्रक्रिया में हैं. जमा किये गये ऐप में 380 अंडर बिजनेस, 286 हेल्थ एंड वेलनेस, 339 ई-लर्निंग, 414 सोशल नेटवर्किंग, 136 गेम्स, 238 ऑफिस व घर से काम, 75 न्यूज और 96 अंडर एंटरटेनमेंट कैटेगरी के हैं. अन्य श्रेणी के तहत लगभग 389 ऐप हैं. आधिकारिक बयान में कहा गया कि इनमें से लगभग 100 ऐप के एक लाख से ज़्यादा डाउनलोड हैं.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...