Skip to main content

बड़ी खबर: 59 Apps पर बैन के बाद अब 20 और ऐप्स पर सरकार लगा सकती है पाबंदी!



चीन के 59 ऐप्स पर बैन (App ban) लगाने के बाद सरकार 20 और ऐप की डेटा शेयरिंग पॉलिसी (data sharing policy) की समीक्षा कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन कंपनियों के सर्वर चीन में है उन पर रोक लग सकती है. साथ ही आईटी मंत्रालय कई वेबसाइट्स पर भी रोक लगाने के निर्देश दे सकता है. आईटी मंत्रालय कई मापदंडों पर समीक्षा कर रहा है. सरकार जिन 20 ऐप की डेटा शेयरिंग पॉलिसी की समीक्षा कर रही है, उनमें कई पापुलर गेमिंग ऐप भी शामिल है.



भारत में बैन हुई 59 चीनी ऐप्स


हाल ही में केंद्र सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 (IT Act, 2020) के सेक्शन 69A के तहत इन 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है. केंद्र सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है, जब लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) पर सीमा विवाद चल रहा है.




इन चीनी ऐप्स को भारत में किया गया बैनटिकटॉक


>>शेयरइट

>>Kwai

>>यूसी ब्राउजर

>>Baidu map

>>शीन

>>क्लैश ऑफ किंग्स

>>डी यू बैटरी सेवर

>>हेलो

>>लाइक

>>यूकैम मेकअप

>>Mi Community

>>सीएम ब्राउजर्स

>>वायरस क्लीनर

>>APUS Browser

>>ROMWE

>>क्लब फैक्टरी

>>न्यूजडॉग

>>ब्यूट्री प्लस

>>वीचैट

>>यूसी न्यूज़

>>QQ Mail

>>वीबो

>>ज़ेन्डर

>>QQ Music

>>QQ Newsfeed

>>बिगो लाइव

>>से​ल्फीसिटी

>>मेल मास्टर

>>पैरेलल स्पेस

>>Mi Video Call — Xiaomi

>>WeSync

>>ईएस फाइल एक्सप्लोरर

>>वीवा वीडियो

>>Meitu

>>वीगो वीडियो

>>न्यू वीडियो स्टेटस

>>डीयू रिकॉर्डर

>>वॉल्ट हाइड

>>कैशे क्लीन

>>डीयू क्लीनर

>>डीयू ब्राउजर

>>Hago Play With New Friends

>>कैमस्कैनर

>>क्लीन मास्टर

>>वंडर कैमरा

>>फोटो वंडर

>>QQ Player

>>वी मीट

>>स्वीट सेल्फी

>>बैदु ट्रांसलेट

>>वीमेट

>>QQ International

>>QQ Security Center

>>QQ Launcher

>>यू वीडियो

>>V fly Status Video

>>मोबाइल लीजेन्ड्स

>>डीयू प्राइवेसी


सेना अधिकारियों को 89 ऐप्स डिलीट करने का आदेश


इसके अलावा भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों  को फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही 89 अन्य ऐप की भी एक लिस्ट जारी की गई है जिन्हें मोबाइल से अनइंस्टाल किया जाना है. आदेश के मुताबिक सभी को इसे 15 जुलाई तक पूरा कर लेना है. 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...