Skip to main content

आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज: सरकार तक पहुंची 6940 एप्स की लिस्ट, 1155 तो सोशल मीडिया Apps हैं



चाइनीज एप्स पर डिजिटल स्ट्राइक करने के बाद भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत एप इनोवेशन चैलेंज शुरू किया था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन की साझेदारी के तहत नीति आयोग ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत इनोवेट चैलेंज शुरू किया है जिसके तहत आपको मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग एप बनाना होगा। इस चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इस चैलेंज का मंत्र है 'मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड'।
सरकार को मिलीं 6,940 एंट्रीज
इस चैलेंज के तहत सरकार को अभी तक कुल 6,940 एप्स की एंट्रीज मिली हैं जिनमें से 3,939 व्यक्तिगत और 3,001 किसी संस्था से जुड़े हैं। संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय के कैबिनेट मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक 6,940 एंट्रीज में से 1,140 एप्स बिजनेस के, 901 हेल्थ और वेलनेस के 1,062 ई-लर्निंग के, 1,155 सोशल नेटवर्किंग के, 326 गेम्स के, 662 ऑफिस और वर्क फ्रॉम होम, 237 न्यूज, 320 इंटरटेनमेंट और 1,135 अदर्स कैटेगरीज के हैं।



पिछले सप्ताह बढ़ी थी तारीख
पिछले सप्ताह ही सरकार ने इस चैलेंज में आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 26 जुलाई की थी। उससे पहले इसकी तारीख 18 जुलाई थी। तीन कंपनियों को 20 लाख रुपये के इनाम के लिए भी चुना गया है जिनमें जयपुर की Sarv Webs, हैदराबाद की PeopleLink और केरल की Techgentsia शामिल हैं। चैलेंज जीतने वाली कंपनियों में गाजियाबाद की Aria Telecom, जयपुर की VideoMeet, दिल्ली की VacSetu और चेन्नई की Zoho शामिल हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...