Skip to main content

Aarogya Setu ऐप में आई गड़बड़ी से यूजर्स हुए परेशान, कुछ घंटे बाद हुआ ठीक



COVID-19 ट्रैकिंग ऐप Aarogya Setu में कल रात यानि 30 जून को आई गड़बड़ी के बाद इसे कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। जिसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही थी और इसकी शिकायत यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर की। यूजर्स ने अपनी शिकायत में कहा कि इस ऐप को लॉग इन करने में एरर शो हो रहा है। हालांकि Aarogya Setu ने भी बाद में इसकी पुष्टि करते हुए बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि ऐप में आई समस्या पर हमारी तकनीकी टीम काम कर रही है। 

कुछ घंटों के लिए बंद हुआ Aarogya Setu ऐप

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर Aarogya Setu ऐप में आई परेशानी के बारे में बताते हुए कहा कि ऐप को लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ ने कहा कि यह ऐप क्रेश हो गया है और जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा। इसी समस्या की वजह से कुछ घंटों के लिए यह ऐप बंद रहा। 

Aarogya Setu ऐप में आई परेशानी को लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा कि 'यूजर्स को Aarogya Setu ऐप को लॉग इन करने में समस्या आ रही है और हमारी तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है। जल्द ही हम वापसी करेंगे।' इसके कुछ ही घंटों बाद कंपनी ने ​एक और ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि ऐप में समस्या को ठीक कर दिया गया है और यह ऐप वापसी के लिए तैयार है। यूजर्स​ बिना परेशानी के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Aarogya Setu ऐप में क्या थी समस्या

Aarogya Setu टीम की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर इस ऐप में क्या समस्या हुई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा में कहा जा रहा है कि इस ऐप को हैक कर लिया गया था। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...