Skip to main content

Aarogya Setu ऐप ने रचा इतिहास, इस मामले में साबित हुआ दुनियाभर में अव्वल



भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप आरोग्य सेतु ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह ऐप दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया है। आरोग्य सेतु ऐप को अप्रैल माह में सबसे ज्यादा 8.08 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। वहीं जुलाई तक ऐपल App Store स्टोर और Google Play Store पर Aarogya Setu ऐप को कुल 12.76 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। सेंसर टावर की एक रिपोर्ट के मुताबिक Covid-19 ट्रेसिंग ऐप्स में आरोग्य सेतु ने दूसरे ऐप्स को पीछे छोड़ दिया। लेकिन जहां आरोग्य सेतु को दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया, वहीं भारत कोविड-19 ट्रैकिंग ऐप डाउनलोड के मामले में चौथे नंबर पर है। अरोग्य सेतु ऐप को बीते जून माह में हर दिन औसतन 5 लाख  डाउनलोड्स मिले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के COVIDSafe ऐप को 45 लाख बार डाउनलोड किया गया। ऑस्ट्रेलिया की 21.6% आबादी इस ऐप का इस्तेमाल करती है। COVIDSafe ऐप Apple Play Store पर 24 दिनों के लिए टॉप पर रहा। हालांकि 20 मई को रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई। अगर भारत की बात करें, तो यहां की 12.5 फीसदी आबादी आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करती है। सर्वे ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, जर्मनी, भारत, इटली, समेत 14 देशों के डाटा पर आधारित है। सर्वे के मुताबिक सिर्फ 17.3 करोड़ लोगों ने ही सरकारी ऐप को लॉन्च किया है। 

सेंसर टावर ने अपनी रिपोर्ट में जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर हेल्थ सिक्यॉरिटी के सीनियर स्कॉलर ने बताया कि आंकड़ों से कोविड-19 ट्रैकिंग ऐप्स काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। भारत फिलहाल कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित होने वाले देशों में टॉप-5 में शामिल है और भारत में तेजी से कोरोनावायरस फैल रहा है। अरोग्य सेतु ऐप को नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने विकसित किया है। इसे अप्रैल 2020 में जारी किया गया था। यह ऐप Google Play store पर मौजूद है। इसका साइज 4MP का है। साथ ही ऐप 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...