Skip to main content

Airtel के कुछ सब्सक्राइबर्स को मिल रहा है मुफ्त 1 जीबी डेटा



Airtel कथित तौर पर अपने ग्राहकों को 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा दे रही है, वो भी बिल्कुल मुफ्त। हालांकि, यह लाभ केवल चुनिंदा यूज़र्स को ही दिया जाएगा। यूज़र्स को स्पेशल रीचार्ज के तौर पर यह फ्री डेटा मुहैया कराया जा रहा है, जिसमें मौजूदा डेटा बेनेफिट से अतिरिक्त डेटा आपको दिया जाएगा। जैसा कि हमने बताया एयरटेल के इस ऑफर का लाभ हर यूज़र्स को नहीं मिलेगा, बल्कि रेंडम तौर पर लोगों को चुनकर उन्हें फ्री 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह जानकारी उन्हें मैसेज के जरिए दी जा रही है। आपको बता दें, फ्री डेटा की वैधता केवल 3 दिनों की है। एयरटेल से पहले Reliance Jio ने भी इस तरह का ऑफर अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया था। पिछले महीने टेलीकॉम कंपनी ने चुनिंदा यूज़र्स के 2 जीबी डेटा मुफ्त प्रदान किया था।

OnlyTech forum के सदस्य DJ Roy ने इस फ्री एयरटेल डेटा की जानकारी सबसे पहले दी। एयरटेल सब्सक्राइबर ने अपने प्रीपेड अकाउंट का 48 रुपये का डेटा पैक रीचार्ज करवाया, जिसमें उन्हें कुल 4 जीबी डेटा प्राप्त हुए। डेटा प्लान के मुताबिक, उन्हें इस रीचार्ज के बाद 3 जीबी डेटा मिलना था, लेकिन उन्हें 1 जीबी डेटा अतिरिक्त प्राप्त हुआ जो बिल्कुल मुफ्त था। टेलीकॉम कंपनी ने रॉय को मैसेज के द्वारा जानकारी दी कि उनके प्रीपेड अकाउंट में 1 जीबी एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। हालांकि, एयरटेल ने यूज़र को यह भी जानकारी दी की यह डेटा बेनेफिट केवल 3 दिन के लिए ही मान्य रहेगा, इस 1 जीबी डेटा को ट्रायल बेसिस पर रोलआउट किया गया है।

इसके अलावा, 49 रुपये के स्मार्ट रीचार्ज पैक में भी कथित तौर पर 1 जीबी फ्री डेटा एयरटेल द्वारा ट्रायल बेसिस पर दिया गया है। इस 49 रुपये के रीचार्ज प्लान में 100 एमबी डेटा और 38.52 रुपये का टॉक-टाइम सब्सक्राइबर्स को दिया जाता है। हालांकि, इस रीचार्ज के साथ सब्सक्राइबर को 1 जीबी फ्री डेटा दिया गया, जिसकी वैधता भी 3 तीन की ही है।

जैसा कि हमने बताया, यह डेटा बेनेफिट रेंडम यूज़र्स को दिया जा रहा है, ऐसे में सभी एयरटेल ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। ऐसा प्रतित हो रहा है कि एयरटेल कम से कम रुपये के रीचार्ज प्लान पर यह फ्री डेटा बेनेफिट प्रदान कर रही है।

गौरतलब है कि एयरटेल का यह मुफ्त डेटा बेनेफिट Jio के फ्री 2 जीबी डेटा बेनेफिट की तरह ही है। जिसमें टेलीकॉम कंपनी ने अपने चुनिंदा सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेटा चार दिन की वैधता के साथ पेश किया था।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...