Skip to main content

Apple A13 प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च करने वाला है किफायती iPad Air: रिपोर्ट



एपल (Apple) का किफायती आईपैड एयर 2020 (iPad Air 2020) लैपटॉप इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है।  इस अगामी लैपटॉप की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब इस अगामी लैपटॉप की एक और रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईपैड एयर कंपनी का किफायती लैपटॉप होगा और इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में ए13 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आईपैड एयर 2020 की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
 
Apple iPad Air की संभावित स्पेसिफिकेशन
डिजी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी आईपैड एयर में 10.8 इंच की स्क्रीन और स्पीकर का सपोर्ट दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में ए13 प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इस लैपटॉप के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।

Apple iPad Air की संभावित कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आईपैड एयर की कीमत 500 डॉलर (करीब 37,500 रुपये) रख सकती है। हालांकि, इस लैपटॉप की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी। 

iPhone SE 2 
एपल ने अप्रैल 2020 में किफायती आईफोन एस2 (iPhone SE 2) को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इस नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में A13 बायोनिक प्रोसेसर है। इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...