Skip to main content

Apple iPhone 12 सीरीज 8 सितंबर को होगी लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां



एप्पल की अपकमिंग Apple iPhone 12 सीरीज को लेकर नई नई लीक रिपोर्ट सामने आती हैं। अब Apple की नई iPhone सीरीज को लेकर सामने आई नई जानकारी इसके लॉन्च को लेकर है। एप्पल की अपकमिंग iPhone 12 सीरीज 8 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। बता दें कि पिछले साल एप्पल ने 10 सितंबर मंगलवार को नए iPhone 11 सीरीज को लॉन्च किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी मंगलवार 8 सितंबर 2020 को नए iPhone 12 सीरीज लॉन्च कर सकती है।

Apple iPhone 12 सीरीज  के लॉन्च को लेकर यह जानकारी लीकस्टर iHacktu Pro (@iHacktu) ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है। Apple iPhone 12 सीरीज के साथ Apple Watch Series 6 को भी कंपनी 8 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी Apple iPad Pro, Apple AR Glass AR glasses, और नए MacBooks को इन-हाउस Apple चिपसेट के साथ कंपनी के दूसरे इवेंट में लॉन्च करेगी। एप्पल का यह दूसरा इवेंट 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

Apple iPhone 12 के सभी मॉडल के स्क्रीन साइज, चिपसेट, क्वार्ड रियर कैमरा और नॉच की डिटेल सामने आ चुकी हैं।

Apple iPhone 12

Apple iPhone 12 में कंपनी ने 5.4-इंच की OLED Super Retina डिस्प्ले दी है। यह फोन 4GB RAM, 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह आईफोन Apple A14 चिपसेट, 5G स्पोर्ट और दो बैक कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Apple iPhone 12 के 128GB और 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 649 डॉलर (करीब 49,200 रुपये) और 749 डॉलर (करीब 56,800 रुपये) हो सकती है।

Apple iPhone 12 Max

iPhone 12 Max में कई सारे फीचर्स iPhone 12 की तरह ही होंगे। इसकी डिस्प्ले कुछ बड़ी 6.1-इंच OLED Super Retina डिस्प्ले दी है। Apple iPhone 12 Max को भी 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। जिनकी कीमत क्रमशः 749 डॉलर (करीब 56,800 रुपये) और 849 डॉलर (करीब 64,400 रुपये) हो सकती है।

Apple iPhone 12 Pro

Apple iPhone 12 Pro की डिस्प्ले का साइज iPhone 12 Pro के जितना ही 6.1-इंच होगा। यह डिस्प्ले Samsung की OLED Super Retina XDR डिस्प्ले होगी जो की 10-bit कलर डेप्थ सपोर्ट के साथ आएगी। चिपसेट की बात करें तो यह Apple A14 चिपसेट, 6GB RAM, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज, स्टेनलेस स्टील बॉडी, 5G स्पोर्ट, ट्रिपल रियर कैमरा + LiDAR के साथ पेश किया जा सकता है। Apple iPhone 12 Pro के 128GB, 256GB और 512GB मॉडल की कीमत 999 डॉलर (करीब 75,700 रुपये), 1,099 डॉलर (करीब 83,300 रुपये) और $1,299 (करीब 98,500 रुपये) हो सकती है।

Apple iPhone 12 Pro Max

Apple iPhone 12 लाइनअप का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Apple iPhone 12 Pro Max होगा। iPhone 12 Pro Max के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी डिस्प्ले 6.7-इंच Samsung OLED Super Retina XDR डिस्प्ले होगी जो 10-bit कलर डेप्थ के साथ आएगी। Apple iPhone 12 Pro Max को 6GB RAM, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज के साथ, स्टेनलेस स्टील बॉडी, 5G सपोर्ट और ट्रिपल कैमरा + LiDAR के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Apple iPhone 12 Pro Max के 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,099 डॉलर (करीब 83,300 रुपये), 1,199 (करीब 90,900 रुपये) और 1,399 डॉलर (करीब 1,06,000 रुपये) हो सकती है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...