Skip to main content

नोकिया ने लॉन्च किए तीन वायरलेस ईयरफोन, जानिए क्या है खास बातें



नोकिया ने तीन नए ईयरफोन लॉन्च कर दिया है। यह तीनों ही फोन चीनी बाजार के लिए हैं। इनमें Nokia E1200 Essential Wireless Headphones, Nokia E3500 Essential True Wireless Earphones और Nokia E3200 Essential True Wireless Earphones शामिल हैं। आइए इन ईयरफोन्स के बारे में जानते हैं।

Nokia Essential Wireless Headphones E1200 एक सर्कमऑरल वायरलेस हेडफोन है, जो पूरी तरह से कान को ढक लेता है। हेडफोन का ऑउटरकवर एलुमिनियम से बना हुआ है, जो ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। वहीं इनर ईयर पैड पीयू लेदर का बना हुआ है। 40 एमएम के हेडबैंड को फोल्ड किया जा सकता है, जिससे इसे कैरी करना आसान है। इसके साथ ही नोकिया का यह हेडफोन गूगल असिस्टेंड और सीरी वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। इसे वॉयर्ड हेडफोन की तरह इस्तेमाल करने का भी विकल्प है।

इस हेडफोन में 500 एमएएच की बैटरी लगी है, जो 40 घंटों के म्यूजिक प्ले बैक के साथ आती है। बैटरी को 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है।

Nokia ईयरफोन में क्या होगा खास

वहीं Nokia Essential True Wireless Earphones E3500 की बात करें तो यह ईयरफोन IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। इसमें Qualcomm aptX और Qualcomm cVc टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइस को फोन कॉल के दौरान कम करती है। इसके दोनों ईयरबड्स में 48 एमएएच की बैटरी लगी है, जबकि केस में 360 एमएएच की बैटरी मौजूद है। इसमें भी ब्लूटूथ 5 का सपोर्ट मिलता है।

Nokia Essential True Wireless Earphones E3200 में भी IPX5 रेटिंग दी गई है। जिससे यह बारिश में सुरक्षित रहता है। यह ईयरफोन वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। यानी इसमें गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट मिलता है। इसमें 50 एमएएच की बैटरी ईयरबड्स में लगी है, जबकि केस में 360 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह ईयरफोन फिलहाल चीन में ही लॉन्च हुए हैं।

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल के पास नोकिया मोबाइल फोन और टैबलेट्स की ब्रांडिंग है। जबकि नोकिया के इसके अतिरिक्त भी अन्य प्रोडक्ट पेश करती है, जिसकी ब्रांडिंग अन्य कंपनियों के पास है। जैसे नोकिया टीवी ब्रांड का लाइसेंस फ्लिपकार्ट के पास है। इसी प्रकार से नोकिया हियरेबल और एक्सेसरीज बिजनेस लाइन का लाइसेंस एशिया पैसेफिक रीजन के लिए RichGo Technology के पास है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...