Skip to main content

ज्यादा मोबाइल चलाने से बिगड़ी महिला की हालत, काटना पड़ा दाहिना हाथ



मोबाइल, मोबाइल और मोबाइल... आजकल हर किसी की जुबान पर यह शब्द है। कोई महंगा फोन इस्तेमाल कर रहा है, कोई सस्ता फोन इस्तेमाल कर रहा है और कोई फीचर फोन से ही गुजारा कर रहा है लेकिन एक चीज आम है कि फोन सबके पास है, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि मोबाइल इस्तेमाल करने के कारण आपका हाथ काटना पड़े? नहीं सोच सकते ना! तो अब सोचिए, क्योंकि मोबाइल के कारण ही एक महिला का दाहिना हाथ काटना पड़ा है।


यह कहानी है आयरलैंड की रहने वाली 35 साल एमी लौरी की। एमी लौरी को जिंदगीभर इस बात का मलाल रहेगा कि उन्होंने समय रहते मोबाइल के इस्तेमाल पर लगाम क्यों नहीं लगाया। लौरी के हाथों में साल 2018 में सूजन हुआ तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

 right hand amputated- फोटो : mercury press


बाद में हाथ में फोड़े होने लगे और दर्द काफी बढ़ गया। इसके बाद एमी ने डॉक्टर से मुलाकात की। जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो लौरी के होश उड़ गए। एमी के हद से ज्यादा मोबाइल चलाने के कारण कैंसर हो गया था। 


डॉक्टर ने लौरी से कहा कि कैंसर हाथ के जरिए पूरे शरीर में फैल रहा है। इसे रोकने के लिए हाथ काटने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। लौरी के मुताबिक उनके पति शुरुआत में काफी मजाक उड़ाते थे कि मोबाइल चलाने से हाथ में फोड़े हो गए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि लौरी को कैंसर हो चुका है। 


इस हादसे में लौरी के पति ने उनका काफी साथ दिया। एमी ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि यदि आपके शरीर में कोई बदलाव हो रहे हैं तो उसे नजरअंदाज ना करें, क्योंकि इसी नजरअंदाज की वजह से एमी को अपना दाहिना हाथ गंवाना पड़ा है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...