Skip to main content

भारत में इतना सस्ता हो गया दुनिया का सबसे पॉपुलर एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें नई कीमत



दुनिया के ‘सबसे ज़्यादा बिकने’ (most selling android phone) वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A51 (samsung Galaxy A51) की कीमत में कटौती हो गई है. इस फोन के 8GB रेम वेरिएंट को अब ग्राहक सस्ते में घर ला सकते हैं. इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए इस फोन को 27,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन अब इसे 1 हज़ार रुपये सस्ते में घर लाया जा सकता है. यानी कि ग्राहकों को अब फोन के लिए सिर्फ 26,999 रुपये खर्च करने होंगे. जानकारी के लिए बता दें कि गैलेक्सी A51 के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत नहीं कम की गई है, और इसे 25,250 रुपये में ही उपलब्ध कराया गया है.

अगर आप सोच रहे हैं कि ये ‘सबसे पॉपुलर एंड्रॉयड फोन’ कैसे है, तो बता दें कि स्ट्रैटेजी एनैलिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A51 2020 की पहली तिमाही के दौरान दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन एंड्रॉइड स्मार्टफोन था. यानी कि जनवरी से मार्च तक यह दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन बना. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फोन खासकर यूरोप और एशिया के मार्केट में काफी पसंद किया गया.

गैलेक्सी A51 के फीचर्स
स्मार्टफोन के फीचर्स की बात की जाए तो Samsung Galaxy A51 में 6.5-inch सुपर AMOLED इनफीनिटी O डिस्प्ले दिया गया है. फोन का पैनल HD+ 2040×1080 पिक्सल रिजोलूशन के साथ आता है. कंपनी ने फोन को पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश किया है. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेडिकेटिड डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है. कैमरा सेटअप 240fps पर स्लो मोशन वीडियो को सपोर्ट करता है.

फोन में पावरफुल बैटरी
सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक फीचर है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. ये ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज़म क्रश कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

पावर के लिए फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. चार्जिंग के लिए इसमें SB Type-C port दिया गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक फोन की बैटरी ऐसी है कि फोन आराम से पूरे दिन चल जाएगी.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...