Skip to main content

सावधान! अगर आपको भी आया है ऐसा मैसेज या कॉल तो कभी न करें ये गलती, हो सकता है पैसों का बड़ा नुकसान



साइबर क्राइम (Cyber Crime) तेजी से बढ़ रहा है, और कोविड-19 का सहारा लेकर हैकर्स इसे अंजाम देने के लिए नया-नया तरीका तलाश रहे हैं. इसी बीच एयरटेल (Airtel) ने अपने ग्राहकों को सावधान किया है. कंपनी ने मैसेज करके बताया है कि एयरटेल कभी भी किसी ऐसे ईमेल आईडी को जो असल में आपकी नहीं है, उसे 121 पर SMS करके अपडेट करने के लिए नहीं कहता है. तो अगर आपको कभी भी कोई कॉल या SMS आता है, जिसमें इस तरह की कोई बात कही जाती है, तो सावधान रहें. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे कॉल या SMS फर्जी होते हैं, और इनकी नज़र आपके बैंक अकाउंट पर होती है.

एयरटेल टीम ने ग्राहकों को मैसेज करके ऐसे फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए कहा है और बताया है कि ऐसी गलती से ग्राहकों को माल हानि भी हो सकती है. दरअसल ज़्यादातर मामलों में ऐसा होता है कि हैकर ऐसी ईमेल आईडी को अपडेट करवा कर आपके डेटा और बैंकिंग डिटेल के साथ छेड़छाड़ कर देता है, जिससे आपके पैसों पर बड़ा खतरा रहता है.


साइबर अटैक को लेकर बढ़ाई सतर्कता
केंद्र सरकार की ओर से जारी हालिया चेतावनी के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने साइबर अटैक को लेकर नेटवर्क और सिस्टम की सतर्कता बढ़ा दी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने चेतावनी दी थी कि आने वाले दिनों में साइबर हमलावर कोविड-19 के बहाने आम लोगों और कारोबारियों को बड़े पैमाने पर निशाना बना सकते हैं. एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एक सिक्‍योरिटी एडवायजरी जारी कर कहा है कि कंपनी लगातार निगरानी कर रही है.

एयरटेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से ज़्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं. इस कारण साइबर हमले और खासतौर से फिशिंग को लेकर जोखिम बढ़ गया है. एयरटेल ने अपने ग्राहकों से संभावित हमले से बचने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा है. कंपनी ने कहा कि इन साइबर हमलों से न सिर्फ महत्वपूर्ण कारोबारी गतिविधियों के बाधित होने का जोखिम है, बल्कि आपके ब्रांड की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...