Skip to main content

सोना असली है या नकली, ये बताएगा मोबाइल ऐप, सरकार ने किया लॉन्च



केंद्रीय उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने सामान से जुड़ी कोई भी शिकायत, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क की सत्यता की जांच के लिए BIS App लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से उपभोक्ता घर बैठे अपने गोल्ड की परख चेक सकते हैं। यह ऐप बताएगा कि आपको सोना कितना खरा है और कितना नहीं। इस ऐप के लॉन्च के साथ ही यह भी घोषणा की गई कि अगर किसी सामान या गोल्ड का हॉलमार्क नंबर या रजिस्ट्रेशन गलत पाया जाता है तो ग्राहक इस ऐप की जरिए तुरंत इसकी शिकायत भी कर सकता है। 

BIS App ग्राहकों के लिए होगा बेहद उपयोगी

BIS App को किसी भी सामान की सत्यता की प्रामणिकता को जांच करने के लिए लॉन्च किया गया है। ऐसे में यह ऐप यूजर्स के लिए बेहद ही उपयोगी साबित होगा और वह इसकी मदद से केवल हॉलमार्क वाले प्रोडक्ट की प्रामणिकता चेक कर सकेंगे। खास तौर पर गोल्ड की प्रामणिकता काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि सोना कितना खरा है या नहीं ये केवल ज्वैलर ही बता सकता है लेकिन केवल ज्वैलर पर भरोसा करने की बजाय अब आप BIS App की इस्तेमाल करके खुद ही अपने गोल्ड की परख चेक कर सकेंगे।  

BIS App को रामविलास पासवान ने कहा कि BIS ने लगभग 37,000 मानक जारी किए हैं। जिनमें गुणता नियंत्रण आदेशों के जारी होने कारण लाइसेंसों की संख्या में तेजी से उछाल आने की संभावना है। पासवान ने मानकीकरण, अनुरूपता मूल्यांकन और प्रशिक्षण पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तीन पोर्टल लॉन्च किए हैं, जिन्हें उपभोक्ता और स्टैकहोल्डर्स www.manakonline.in के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। बता दें कि BIS देश में स्टैंडर्ड बॉडी सेट करने वाला राष्ट्रीय मानक है। अब तक, इसने 358 उत्पादों के लिए 20,866 मानक और अनिवार्य मानक निर्धारित किए हैं। आईएसआई मार्क 1955 से भारत में औद्योगिक उत्पादों के लिए एक मानक-अनुपालन चिह्न है। हॉलमार्क सोने के आभूषणों के लिए गुणवत्ता प्रमाणन है।

BIS App मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध

BIS App को फिलहाल एंड्राइड प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च किया गया है और यह Google play store पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। इस ऐप को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है। इस ऐप का साइज 13M है और इसे एंड्राइड 5.0 या उपर से सभी प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लॉन्च के साथ ही इसे 10,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...