Skip to main content

सबसे बड़ी टेक सुनवाई: कठघरे में एपल, अमेजन, फेसबुक और गूगल, गूगल पर कंटेंट चोरी का आरोप



तकनीक की दुनिया में प्रतिस्पर्धियों को आगे बढ़ने से रोकने के मामले में इन दिनों अमेरिकी कांग्रेस में सुनवाई चल रही है और फेसबुक, एपल और गूगल जैसी कंपनियों के प्रमुखों को अपनी फर्मों के बचाव में सफाई देनी पड़ रही है। इन कंपनियों पर अपनी ताकत के बेजा इस्तेमाल से प्रतिस्पर्धियों को दबाने का आरोप है, हालांकि अमेजन के जेफ बेजोस का कहना है कि दुनिया को 'बड़ी कंपनियों की जरूरत' है जबकि फेसबुक, एपल और गूगल की दलील है कि उनकी कंपनियों ने इनोवेशंस (नई खोजों) के लिए माहौल तैयार किया है।
अमरीकी कांग्रेस में कड़े नियमों और कारोबारी प्रतिस्पर्धा में बाधा पहुंचाने के आरोपों पर सुनवाई चल रही है और टेक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की पेशी इसी सिलसिले में हुई। कुछ आलोचक चाहते हैं कि इन कंपनियों को विभाजित कर दिया जाए। कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्य कंपनी जगत के लोगों पर प्रतिस्पर्धा के मुद्दे को लेकर जोर दे रहे थे जबकि रिपब्लिकन सदस्य इस बात को लेकर ज्यादा फिक्रमंद थे कि ये कंपनियां सूचनाओं का प्रबंधन किस तरह से करती है और क्या वे कंजर्वेटिव विचारों को दरकिनार भी करते हैं?
सुनवाई कर रही समिति की अगुवाई कर रहे कांग्रेसमैन डेविड सिसिलाइन ने कहा कि एक साल की जांच के बाद ये बात सामने आई है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने "अपने विस्तार के लिए नुकसानदेह और दूसरों को बर्बाद करने वाले तरीके से अपनी ताकत का इस्तेमाल" किया है। डेविड सिसिलाइन ने कहा कि वो इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ये कंपनियां एकाधिकारवादी मॉडल पर चल रही हैं और उन्होंने इसे रोकने के लिए कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। पांच घंटे तक चली सुनवाई के बाद आख़िर में उन्होंने कहा, "कुछ कंपनियों को विभाजित किए जाने की ज़रूरत है और सभी को पूरी तरह से नियम-कायदों के दायरे में लाए जाने की जरूरत है। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, अमेजन के जेफ बेजोस, गूगल के सुंदर पिचाई और एपल के टिम कुक ने ये बात जोर देकर कही कि उन्होंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है और उनकी कंपनियां अमरीकी मूल्यों का पालन करती हैं।
इन कंपनियों को लेकर क्या प्रमुख चिंताएं हैं?
सुनवाई के दौरान सासंदों ने गूगल पर छोटी कंपनियों का कॉन्टेंट चुराने का आरोप लगाया ताकि यूजर्स उनके वेब पेज पर ही टिके रहें। अमेजन पर अपना सामान बेचने वाले लोगों से कंपनी के बर्ताव को लेकर शिकायत है और फेसबुक पर इंस्टाग्राम जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को खरीद लेने का आरोप है। एपल के एप स्टोर पर भी लोगों के सवाल हैं। डेविड सिसिलाइन ने कहा कि अमेजन एक तरफ तो दूसरे विक्रेताओं को अपनी साइट पर सामान बेचने की अनुमति देता है तो दूसरी तरफ खुद भी वही सामान ग्राहकों को बेचता है। 

यूरोपीय नियामक भी अमेजन के इस कारोबारी तौर-तरीके की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अमेजन की दोहरी भूमिका बुनियादी तौर पर प्रतिस्पर्धा विरोधी है और कांग्रेस को इस पर जरूर कार्रवाई करनी चाहिए।" हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्यों ने ये संकेत दिए कि वे कंपनियों को विभाजित करने के विचार के समर्थन में नहीं है। एक कमेटी मेंबर ने तो यहां तक कहा कि 'बड़ा होना बुरी बात नहीं' है।

दुनिया की चार बड़ी टेक्नॉलॉजी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भले ही न्यायिक समिति के सामने गवाही दे रहे थे लेकिन बुधवार दोपहर को ऐसा लग रहा था कि वे एक राजनीतिक तूफान के बीच खड़े हैं। इस सुनवाई का आधिकारिक उद्देश्य भले ही ये बताया गया था कि मौजूदा प्रतिस्पर्धा कानून इन कंपनियों को नियम-कायदों से बांध कर रखने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं। सुनवाई के दौरान ज्यादातर सदस्य प्रतिस्पर्धियों पर कारोबारी ताकत का इस्तेमाल और ये कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर अभिव्यक्ति की आजादी को किस तरह से मैनेज करती हैं, को लेकर सवाल उठा रहे थे।
पूरे मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से अमेजन के आलोचक रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इस बारे में ट्विटर पर लिखा भी है, "अगर कांग्रेस बड़ी टेक्नॉलॉजी कंपनियों के कामकाज में पारदर्शिता नहीं लाती है और जो उन्हें साल भर पहले ही करना चाहिए था, मैं ये कार्यकारी आदेश के जरिए खुद ही कर दूंगा।"

उन्होंने संवाददाताओं से ये भी कहा कि व्हॉइट हाउस के अधिकारी इस सुनवाई पर करीबी नजर रखे हुए हैं। ट्रंप ने कहा, "बड़ी टेक कंपनियां जो कर रही हैं, वो बहुत बुरा है।" टेक एक्सपर्ट डैन आइव्स का कहना है कि वाशिंगटन में तूफान के बादल मंडरा रहे हैं लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि कांग्रेस कोई नया कानून लेकर सामने आएगा जो बड़ी टेक कंपनियों को बदलने पर मजबूर करेगा।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए 

Comments

Popular posts from this blog

'नमस्ते' के साथ भारत में लॉन्च हुआ एपल का पहला ऑनलाइन स्टोर

Apple Online Store India: भारत में बढ़ते ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज को देखते हुए एपल ने अपने ऑनलाइन स्टोर को भारत में लॉन्च आखिरकार लॉन्च कर दिया है। एपल के ऑनलाइन स्टोर का डोमेन https://www.apple.com/in/shop है। अब आप एपल के प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट, अमेजन की बजाय सीधे तौर पर एपल के स्टोर से ही खरीद सकते हैं। एपल के ऑनलाइन स्टोर पर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके भी नया आईफोन ले सकते हैं, हालांकि एक्सचेंज के लिए कुछ पुराने फोन को ही लिस्ट किया गया है। मसलन यदि आपके पास पुराना iPhone XS Max है तो इसकी एक्सचेंज वैल्यू 35,000 रुपये तक मिलेगी, वहीं यदि आपके पास OnePlus 7 है तो यह रकम 15,655 रुपये हो जाएगी। एपल स्टोर से खरीदे गए सभी प्रोडक्ट की डिलीवरी 72 घंटों के अंदर होगी। एपल के इस स्टोर पर कंपनी के सभी प्रोडक्ट मिलेंगे। भारत में एपल के पहले ऑनलाइन स्टोर के बारे में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ट्वीट करके जानकारी दी थी। एपल के इस ऑनलाइन स्टोर से यूजर्स आईफोन, आईपैड, एपल वॉच, मैकबुक और एपल टीवी जैसे प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक इस ऑनलाइन स्टोर में यूजर्स को दुनियाभर में मौजूद एपल स्टोर ...

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...