Skip to main content

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद से कोरिया की कंपनियों को हो रहा है फायदा, बढ़ सकती है सेल



भारत और चीन के बीच आई दरार से कोरिया को फायदा होता दिख रहा है. कम से कम स्मार्टफोन्स के मामले में तो ऐसा है. अगर बात स्मार्टफोन कंपनियों की करें तो सैमसंग को बड़ा फायदा हो सकता है. वीवो को पीछे छोड़ते हुए सैमसंग, जून तिमाही में नहीं तो सितंबर के आखिर तक दूसरे नंबर पर फिर से कब्जा कर सकती है. यह बात एक्सपर्ट्स ने कही है. उनका कहना है कि सैमसंग को एंटी-चाइना सेंटीमेंट और देश में चाइनीज ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स के नए स्टॉक्स की उपलब्धता न होने का सीधा फायदा मिलेगा.

सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी मार्च 17 फीसदी थी 
काउंटरपॉइंट रिसर्च में रिसर्च डायरेक्टर नील शाह का कहना है, 'सप्लाई चेन बाधित होने और मैन्युफैक्चरिंग ठप पड़ने से डिमांड होने की स्थिति में भी चाइनीज ब्रैंड्स मार्केट में प्रॉडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करने की पोजिशन में नहीं हैं. वहीं, कोरिया और चीन के अलग-अलग हिस्सों से सैमसंग की सप्लाई कहीं ज्यादा डायवर्सिफाइड है.'

उन्होंने कहा, सैमसंग जून तिमाही में नंबर 2 की पोजिशन पर भी पहुंच सकती है. काउंटरपॉइंट के डेटा के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2020 की अवधि के दौरान शाओमी, वीवो और सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 30 फीसदी, 17 और 16 फीसदी रही.

सैमसंग ने लॉन्च किए 4 स्मार्टफोन 20 हज़ार तक है कीमत
सैमसंग ने बाजार में अपनी पोजिशन और मजबूत करने के लिए 10 दिनों के भीतर 10-20 हजार की रेंज में 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. फिलहाल, इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...