Skip to main content

भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी कर रहे चाइनीज एप्स पर बैन की तैयारी



भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज एप्स पर एक साथ प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार ने इन चाइनीज एप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। सरकार ने जिन चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं उनमें कैमस्कैनर, शेयरईट, टिकटॉक और हेलो जैसे लोकप्रिय एप्स शामिल हैं। भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की सरकार भी टिकटॉक जैसे चाइनीज एप्स के बारे में विचार करने लगी हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों देशों में भी जल्द ही टिकटॉक और अन्य चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लग सकता है। 

अमेरिका में राज्य के सचिव माइक पोम्पिओ ने कहा है कि अमेरिकी सरकार देश में टिकटॉक और अन्य चीनी सोशल मीडिया एप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।  उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन चाइनीज एप्स को बहुत गंभीरता से ले रहा है, हालांकि अमेरिका में इससे पहले भी टिकटॉक और अन्य चाइनीज कंपनियों के लेकर विवाद हो चुका है। अमेरिका सेना ने कई बार टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध की मांग हो रही है। 

चाइनीज एप्स को लेकर अक्सर यह बात सामने आती रहती है कि एप के जरिए यूजर्स का डाटा चीनी सरकार के पासा जाता है, हालांकि हाल ही में टिकटॉक ने कहा है कि चीनी सरकार ने उससे कभी डाटा की मांग नहीं की है और यदि भविष्य में करती भी है तो वह सरकार की मांग को ठुकरा देगा।

बता दें कि साल 2017 में चीन में राष्ट्रीय खुफिया कानून पास हुआ था जिसके मुताबिक चीन की सभी टेक कंपनियां चीनी सरकार के अधीन हैं। यह कानून सभी कंपनियों को सरकार के साथ डाटा साझा करने के लिए बाध्य करता है।

ऐसे में चीनी सरकार किसी भी वक्त किसी भी यूजर के डाटा की मांग कर सकती है और कानून के मुताबिक कंपनियों को सरकार की मांग माननी पड़ेगी। सेंसरटॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में टिकटॉक के यूजर्स की संख्या 53 मिलियन है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...